The Lallantop

वो दर्द से गुजर रहे, कोई तो सुन ले... भुवन बाम सहित कई सेलिब्रिटी सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे

सोशल एक्टिविस्ट Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है. अब भुवन बाम और जीनत अमान समेत कई कलाकारों ने भी उनका समर्थन किया है. जानिए सेलिब्रिटीज ने उनके समर्थन में क्या कहा?

Advertisement
post-main-image
भुवन बाम समेत कई एक्टर्स सोनम वांगचुक के समर्थन में आ गए हैं. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर 19 दिनों से भूख हड़ताल जारी रखी है।
  • उनकी भूख हड़ताल की पृष्ठभूमि शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही न होने और अधिकारियों की अनदेखी को लेकर व्यापक असंतोष है, जिससे विवाद उत्पन्न हुआ है।
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम की स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताई है और सरकार को नियमित जांच व जरूरी स्थिति में जबरन चिकित्सा देने के निर्देश दिए हैं।

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 19वां दिन है. डॉक्टर ने बताया है कि उनका वजन तेजी से घट रहा है. सोनम वांगचुक की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें और परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय हो. अब भुवन बाम, आशीष चंचलानी, शिवांकित, जीनत अमान और अतुल कुलकर्णी जैसे कई एक्टर्स भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “बातचीत से सारे हल निकल आते हैं, उम्मीद है कोई सुन ले बस.”

Bhuvan Bam
(फोटो: इंस्टाग्राम)

यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने लिखा, 

Advertisement

“उम्मीद है कि जिम्मेदार विभाग सोनम सर के अनुरोध को सुनेंगे और कोई रास्ता निकालेंगे. वो दर्द से गुजर रहे हैं. अब ये मुद्दा राजनीति से ऊपर उठ चुका है.”

ashish chanchlani
(फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्टर अतुल कुलकर्णी ने बताया कि वांगचुक के समर्थन में वो एक दिन का अनशन करेंगे. साथ में कहा कि लोकतंत्र में अगर कोई व्यक्ति शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कह रहा है, तो कम-से-कम उसकी बात सुनी जानी चाहिए.

Advertisement

एक्टर प्रकाश राज शुरू से ही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को सपोर्ट कर रहे हैं. 11 जुलाई को प्रकाश राज सोनम वांगचुक से मिलने खुद दिल्ली पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थीं.

इसके अलावा, एक्टर सयाजी शिंदे को आपने कई फिल्मों में विलेन का रोल निभाते देखा होगा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 

“शांतिपूर्ण तरीके से भी क्रांति लाई जा सकती है. ये एक बार फिर साबित हो रहा है. अनशन कमजोरी की नहीं, बल्कि अपने विचारों और सिद्धांतों पर अटूट विश्वास की भाषा है. जो लोग अपने लिए नहीं, बल्कि प्रकृति, हिमालय और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए अनशन कर रहे हैं, उनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए. सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण आंदोलन को मेरा दिल से समर्थन.”

विशाल ददलानी ने क्या कहा?

जाने-माने सिंगर विशाल ददलानी का बयान भी सामने आया. उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें दुख है कि वांगचुक को सपोर्ट करने के लिए वो भारत में मौजूद नहीं हैं.

एक्टर शिवांकित ने कहा कि इस भूख हड़ताल में कोई एजेंडा ढूंढने से अच्छा है कि सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया जाए. सुनिए उनका बयान.  

सीनियर फिल्म एक्ट्रेस जीनत अमान भी वांगचुक के सपोर्ट में आईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा

“मैंने खबरों में पढ़ा कि सोनम वांगचुक की मांसपेशियां कमजोर होने लगी हैं और उन्हें काफी तकलीफ हो रही है. सब जानते हैं कि वो एक बेहद प्रतिभाशाली, ईमानदार और जिम्मेदार इंसान हैं. मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए भारत सरकार से अपील करती हूं कि इस मुद्दे पर बातचीत शुरू की जाए. ये सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य से जुड़ा मामला है. हमें ऐसा समाज नहीं बनना चाहिए जो अपने सबसे प्रतिभाशाली लोगों में से एक को चुपचाप संघर्ष करते हुए देखता रहे.”

ये भी पढ़ें: 'हर नागरिक की जिंदगी कीमती', सोनम वांगचुक को लेकर हाईकोर्ट चिंतित, सरकार ने दिया जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने जताई चिंता

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताई है. अदालत में सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर एक जनहित याचिका दायर हुई है. इस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि सोशल एक्टिविस्ट की सेहत हर रोज़ मॉनिटर होनी चाहिए. साथ ही ये भी कहा कि अगर जबरदस्ती मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़े तो वो भी करें. 

वहीं, सरकार की तरफ से दलील दी गई है कि डॉक्टर हर रोज सोनम की जांच कर रहे हैं. फिलहाल, दुनिया की निगाहें जंतर-मंतर पर टिकी हुई हैं और 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च पर भी.

वीडियो: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर विदेशी मीडिया क्या लिख रहा?

Advertisement