दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने Paytm Payments Bank Ltd (PPBL) को बंद करने का आदेश (Paytm Payments Bank to be wound up) दिया है. मंगलवार, 28 जुलाई की रात को आरबीआई ने एक्स पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी. आरबीआई ने बताया कि नियमों का लगातार उल्लंघन करने के कारण बैंक का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था, और यह आदेश बैंक को बंद करने की प्रोसेस का आखिरी हिस्सा है. बताते चलें कि 24 अप्रैल 2026 को नियमों के लगातार उल्लंघन और बैंक के कस्टमर के लिए हानिकारक पाए जाने पर, आरबीआई ने बैंकिंग विनियमन अधिनियम की धारा 22(4) के तहत PPBL का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था.
Paytm बैंक को बंद करने का आदेश, RBI ने शुरू किया प्रोसेस, आपके पैसे का क्या होगा?
Paytm Payments Bank wound up: नियमों का लगातार उल्लंघन करने के कारण Paytm Payments Bank Ltd (PPBL) का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका है. अब बैंक बंद होगी.

RBI ने तब कहा था कि वह बैंक को बंद करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करेगा. अब, हाईकोर्ट के आदेश के बाद, Paytm पेमेंट्स बैंक के लिए लिक्विडेशन (समापन) की प्रक्रिया औपचारिक रूप से आगे बढ़ेगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरीकुमार एम. नायर को Paytm पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है. आरबीआई ने बताया कि उन्हें बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट और कंपनीज एक्ट के तहत तय सभी अधिकार दिए गए हैं. सेंट्रल बैंक के अनुसार, 8 जुलाई, 2026 से ऑफिशियल लिक्विडेटर बैंक के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की सभी ताकतों का इस्तेमाल कर रहे हैं और बैंक के कामकाज और लिक्विडेशन से जुड़े सभी फ़ैसले अब उनकी देखरेख में लिए जाएंगे.
ये भी पढ़ें: PAYTM में पैसा लगाने वालों को 5,800 करोड़ का नुकसान, RBI के फैसले ने डुबो दिया
Paytm UPI का क्या होगा?PPBL के बंद होने से आपके यूपीआई और दूसरी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. UPI सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी. आप पैसे का लेनदेन पहले के जैसे कर सकते हैं. दरअसल, यूपीआई सिस्टम सीधे बैंकों के नेटवर्क से जुड़ा होता है, इसलिए इधर कोई दिक्कत नहीं आएगी. Paytm Wallet यूजर्स को भी टेंशन लेने की जरूरत नहीं. आप अपने वॉलेट में मौजूद पैसे का उपयोग कर सकते हैं. पेमेंट, रिचार्ज और बिल भुगतान पहले की तरह जारी रहेंगे.
QR कोड, साउंडबॉक्स, कार्ड मशीन जैसी सेवाएं जारी रहेंगी और Payment Gateway और अन्य बिजनेस सेवाओं पर भी कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके अलावा Paytm Gold और Paytm Money जैसी सेवाएं भी पहले की तरह चलती रहेंगी. पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द होने के बाद भी इसके अकाउंट में पड़ा आपका पैसा सुरक्षित है. RBI ने साफ कहा है कि Paytm Payments Bank के पास इतना फंड है कि वह अपने सभी ग्राहकों का पैसा वापस कर सकता है. कुल मिलाकर बैंक के पास इतना फंड है कि वह ग्राहकों को उनका पैसा लौटा सके.
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ हुआ क्या?2017 में पेटीएम को अलग सब्सिडरी- पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बनाने और इसके भुगतान बैंक के रूप में कार्य करने का लाइसेंस हासिल हुआ था. मार्च 2022 में रिजर्व बैंक ने गंभीर निगरानी चिंताओं का हवाला देते हुए बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया. जनवरी-फरवरी 2024 में बैंक को मौजूदा ग्राहक खातों, प्रीपेड उपकरणों, फास्टैग या वॉलेट में नए जमा (डिपॉजिट), क्रेडिट और टॉप-अप स्वीकार करने से पूरी तरह रोक दिया गया. अप्रैल 2026 में लाइसेंस रद्द करने के बाद आरबीआई ने बैंक को आधिकारिक रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया.
वीडियो: खर्चा-पानी: भारत में अब मिलेंगे प्लास्टिक के नोट, मौजूदा करेंसी का क्या होगा?












