The Lallantop

₹2000 से ऊपर के रेलवे टिकट पर MDR आप चुकाएंगे या IRCTC? रेलवे ने साफ कर दिया

UPI के ज़रिए 2000 रुपये से ज़्यादा के रेलवे टिकट बुक करने वाले यात्रियों को 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) सिस्टम के तहत कोई अतिरिक्त रकम नहीं देनी होगी.

Advertisement
post-main-image
UPI से 2000 रुपये से ज्यादा की टिकट पर 5 रुपये कौन देगा (तस्वीर: एआई)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 15 अक्टूबर से 2000 रुपये या उससे अधिक के UPI भुगतानों पर 0.4 प्रतिशत का MDR चार्ज दुकानदारों को देना होगा, जबकि ग्राहक को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
  • केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने रेलवे टिकटिंग को टेलीकॉम और यूटिलिटी भुगतान की तरह विशेष श्रेणी में रखते हुए 5 रुपये स्थिर MDR शुल्क निर्धारित किया है, और बैंकों को निर्देश दिया है कि शुल्क ग्राहक पर न डाले।
  • इस नियम के लागू होने के बाद रेलवे टिकट पर UPI भुगतान के समय ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा और मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क मर्चेंट बैंक या IRCTC द्वारा वहन किया जाएगा।

UPI पर MDR लग चुका है. आने वाली 15 अक्टूबर से 2000 रुपये या उससे ऊपर के UPI भुगतान पर पॉइंट फॉर (.4) फीसदी चार्ज लगेगा. हालांकि ये चार्ज किसी ग्राहक को नहीं बल्कि दुकानदार को चुकाना होगा. वैसे तो अधिकतम MDR (Merchant Discount Rate) 300 रुपये है, भले अमाउन्ट कितना हो. वहीं पेट्रोल और रेलवे पर इसे फ्लैट 5 रुपये रखा गया है, भले टिकट बुकिंग की रकम कितनी भी हो. माने 15 अक्टूबर से 2000 रुपये से ऊपर के रेलवे टिकट पर भी 5 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे? अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो अपने विचारों की ट्रेन को ब्रेक लगाइए.

Advertisement
रेलवे टिकट के UPI पर MDR कितना?

कोटा डिवीज़न के सीनियर डिवीज़नल कमर्शियल मैनेजर (Sr DCM) सौरभ जैन के अनुसार, 5 रुपये का UPI चार्ज यात्रियों पर से नहीं लिया जाएगा. यह चार्ज मर्चेंट (व्यापारी) से लिया जाएगा. यहां व्यापारी से मतलब बैंक या IRCTC से है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सौरभ जैन ने बताया,

“UPI के ज़रिए 2000 रुपये से ज़्यादा के रेलवे टिकट बुक करने वाले यात्रियों को 15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) सिस्टम के तहत कोई अतिरिक्त रकम नहीं देनी होगी.”

Advertisement

बोले तो अगर आपके टिकट का दाम 3000 रुपये हो या 10 हजार रुपये, आपको UPI से पेमेंट करते समय 3005 या 10005 नहीं देने हैं. रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बैंकों को सलाह दी है कि वे यह पक्का करें कि मर्चेंट इस चार्ज का बोझ ग्राहकों पर न डालें.

दरअसल, रेलवे टिकटिंग को टेलीकॉम, इंश्योरेंस, फ्यूल और यूटिलिटी पेमेंट जैसे सेक्टर के साथ एक खास कैटेगरी में शामिल किया गया है. जहां MDR 5 रुपये ही है. लेकिन अब साफ है कि कम से कम रेलवे में तो ये चार्ज ग्राहक को नहीं देना होगा.

ये भी पढ़ें: 2 हजार से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना पैसा कटेगा?

Advertisement
क्या टिकट की कीमत बढ़ जाएगी?

अगर 5 रुपये एक्स्ट्रा नहीं लगेगा तो क्या टिकट की कीमत में बढ़ोतरी होगी? सौरभ जैन के मुताबिक, नए MDR का मतलब यह नहीं है कि रेलवे का किराया अपने-आप बढ़ जाएगा. उन्होंने बताया कि अगर आप 3,000 रुपये का टिकट बुक करते हैं और UPI से पेमेंट करते हैं, तो टिकट की कीमत 3,000 रुपये ही रहनी चाहिए. 5 रुपये का पेमेंट-प्रोसेसिंग चार्ज यात्री से वसूलने के बजाय मर्चेंट को उठाना होगा.

चलिए कम से कम IRCTC से टिकट बुकिंग पर MDR ग्राहक को नहीं देना होगा. हैप्पी सफरिंग! (उर्दू वाला).

वीडियो: भाई-दोस्त को गाड़ी देना महंगा पड़ सकता है, एक्सीडेंट के बाद वाले नियम जान लें

Advertisement