The Lallantop

नवरात्रि में 'किराए का गरबा पार्टनर' लिया तो बैंक अकाउंट के साथ 'डांडिया' हो जाएगा

Garba partner rent post: ऑनलाइन “Rent A Garba Partner” नाम से कई पोस्ट वायरल हो रही हैं. दावा है कि यहां पर आप गरबा नाइट के लिए एक पार्टनर किराए पर ले सकते हैं. लेकिन अहमदाबाद साइबर सेल ने लोगों से ऐसी पोस्ट से दूर रहने की अपील की है.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर 'रेंट ए गरबा पार्टनर' वायरल पोस्ट में कई ऑप्शन दिए गए हैं. (कर्टसी-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अहमदाबाद साइबर सेल ने गरबा पार्टनर रेंट करने वाली ऑनलाइन पोस्ट्स को फर्जी बताते हुए लोगों से ऐसी पोस्ट्स पर ट्रांजेक्शन न करने की सलाह दी है।
  • गरबा के दौरान साथी न मिलने वालों के लिए Rent A Garba Partner नाम की पोस्ट ऑनलाइन वायरल हो रही हैं, जिनमें सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम पास विकल्प दिए गए हैं।
  • साइबर सेल ने कहा है कि फर्जी प्रोफाइल्स से धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए भुगतान कर चुके लोग साइबर क्राइम से संपर्क करें और सतर्क रहें।

इस नवरात्रि गरबा करने जाना है. लेकिन साथ जाने के लिए कोई पार्टनर नहीं. इस बीच आपकी नजर एक ऑनलाइन पोस्ट पर पड़ती है. लिखा है, ‘Rent A Garba Partner.’ यानी गरबा नाइट के लिए कोई साथी चाहिए, तो कॉन्टैक्ट करिए. पोस्ट में तमाम ऑफर्स और फायदे भी गिनाए जा रहे हैं. 

Advertisement

मगर ये सोचकर आप बिल्कुल भी गरबा नाइट के लिए ऑनलाइन पार्टनर बुक मत करना कि ‘मेरे साथ गरबा में जाने के लिए होगा.’ अहमदाबाद साइबर सेल ने लोगों से ऐसी पोस्ट से सतर्क करने की सलाह दी है. उन्होंने लोगों से कहा कि कोई भी ट्रांजेक्शन ना करें. किया है तो साइबर क्राइम से संपर्क करें.

गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम पास

नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है. इस दौरान कई लोग अपने-अपने ग्रुप के साथ गरबा खेलने जाते है. लेकिन ऑनलाइन वायरल यह पोस्ट कथित तौर पर उन लोगों की भी दुविधा दूर करने का दावा कर रही है है, जिनके पास कोई साथी नहीं.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अतुल तिवारी की रिपोर्ट के मुताबिक, Rent A Garba Partner वायरल पोस्ट में तीन कैटेगरी के ऑप्शन देकर गरबा पार्टनर बुक करवाने की बात कही जा रही है. ये तीन ऑप्शन हैं- सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम.

garba
वायरल पोस्ट. (COURTESY- INDIA TODAY)

सिल्वर में 1 हजार रुपये में गरबा पार्टनर 2 घंटे के लिए रेंट किया जा सकता है. मैचिंग आउटफिट पहने जा सकते हैं. बेसिक स्टेप्स सिखाए जा सकते हैं. और क्यूट फोटो भी ले सकते हैं.

गोल्ड पास यानी 1500 रुपये में 4 घंटे के लिए पार्टनर रेंट पर ले सकते हैं. इसमें फोटो और रील बनवाने का ऑफर है. और रेंटेड पार्टनर आपको हाइप भी करेगा.

Advertisement

2 हजार रुपये में पूरी रात आपका रेंटेड पार्टनर आपके साथ रहेगा. प्लेटिनम में मैचिंग कॉस्ट्यूम, बेस्ट डांस मूव्स, सेल्फी और हाथ या बाइसेप्स पकड़ने का भी जिक्र है.

RENT
वायरल पोस्ट. (COURTESY- INDIA TODAY)
 
फेक यूजर्स बना रहे AI जनरेटेड पोस्ट 

ये वायरल पोस्ट कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही है. वे इस ऑफर के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे ही यह पोस्ट अहमदाबाद साइबर क्राइम सेल तक भी पहुंची. और उन्होंने लोगों से ऑनलाइन पेमेंट करने से साफ-साफ मना किया है.

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी यूपी के 4 हिस्से करेंगे', CM योगी के मंत्री ओपी राजभर का बड़ा दावा

एसीपी हार्दिक मांकड़िया ने कहा,

“पिछले 5-6 दिनों से लगातार हम देख रहे थे कि सोशल मीडिया पर “Rent A Garba Partner” की पोस्ट वायरल हो रही थी. शुरुआत में कुछ ही प्रोफाइल से ऐसी पोस्ट शेयर की गई थी. जब उन प्रोफाइल की डिटेल जांची गई, तो असली यूजर के द्वारा ही उनके नाम की प्रोफाइल से पोस्ट की जाने की पुष्टि हुई. लेकिन बाद में Rent A Garba Partner लिखी कुछ AI जनरेटेड अनेकों पोस्ट अलग-अलग हैंडल से वायरल होने लगीं.”

एसीपी हार्दिक मांकड़िया ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी प्रोफाइल या यूजर पर भरोसा करके गरबा पार्टनर के लिए कोई पेमेंट ट्रांसफर मत करिए, जिसे आप कभी मिले नहीं या जानते नहीं. ऐसी किसी प्रोफाइल पर पैसे ट्रांसफर करने से धोखाधड़ी हो सकती है. अगर आपने गरबा पार्टनर के लिए ऐसी किसी वायरल पोस्ट के माध्यम से किसी प्रोफाइल/यूजर को पेमेंट कर दिया है, तो साइबर पुलिस की मदद लें.

वीडियो: क्या 2000 से ज्यादा के UPI Payment पर लगेगा Charge? सरकार के प्रस्ताव से बढ़ी चर्चा

Advertisement