Allu Arjun-Atlee की अपकमिंग मूवी Raaka में इतनी अडवांस तकनीक का इस्तेमाल हुआ कि वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. एटली ने इसमें Motion Capture (MoCap) Technology के जरिए एक साथ 37 लोगों को ट्रैक किया है. Avengers: Endgame और Avatar जैसी ग्लोबल फिल्में भी ऐसा करने में नाकाम हो गई थीं. इस कीर्तिमान के लिए Raaka का नाम Guinness Book Of World Record में शामिल हो गया.
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' ने रिलीज़ से पहले ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया!
'एवेंजर्स: एंडगेम' और 'अवतार' जैसी फिल्में भी ये टेक्निकल कीर्तिमान हासिल नहीं कर पाई थीं.

पिछले कुछ दिनों से 'राका' के मेकर्स सोशल मीडिया पर रैंडम पोस्ट्स कर रहे थे. इससे लोगों को लगा कि वो जल्द ही फिल्म का कोई नया एसेट रिलीज़ करेंगे. चूंकि आज यानी 21 सितंबर को एटली का जन्मदिन है. इसलिए फैंस ने अनुमान लगाया कि नई अपडेट आज ही आएगी. देखा जाए तो ऐसा हुआ भी, मगर इस अपडेट में फिल्म का टीज़र-ट्रेलर नहीं बल्कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
हाल ही में 'राका' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर '37' नंबर क ज़िक्र किया था. अपने-अपने सिरे से लोगों ने उसे डिकोड करने की कोशिश की. मगर आज उन्होंने खुद इसका जवाब दे दिया है. मेकर्स ने बताया कि राका ने एक साथ सबसे ज्यादा लोगों की रियल-टाइम मोशन कैप्चरिंग का गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. फिल्म में 37 एक्टर्स को एक ही समय पर MoCap टेक्निक से रिकॉर्ड किया गया है. मेकर्स ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उसमें ज्यादातर कलाकार छोटे बच्चे ही हैं. इस उपलब्धि के लिए अल्लू अर्जुन और एटली को गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट भी मिला.

सवाल उठता है कि ये मोशन कैप्चर या MoCap टेक्निक है क्या बला? दरअसल, ये एक काफ़ी अडवांस कैमरा सेटअप है. इसमें दो से लेकर 100 कैमरे, हर एंगल से आपकी तस्वीर खींचते हैं. उनके ज़रिए इंसान के एक्सप्रेशन और मूवमेंट को सेंसर की मदद से रिकॉर्ड किया जाता है. फिर उस मूवमेंट को कंप्यूटर के ज़रिए फिल्म के 3D डिजिटल कैरेक्टर में फिट कर दिया जाता है. इससे वो कैरेक्टर बिल्कुल असली इंसान जैसे हाव-भाव देने लगता है.

इस टेक्निक का इस्तेमाल 'अवतार' और लॉर्ड्स ऑफ द रिंग' जैसी वर्ल्ड क्लास फिल्मों में किया जा चुका है. 'अवतार' जैसे लोग असल दुनिया में तो होते नहीं. न ही मेकर्स उन पर नीला पेंट थोपने में अपना वक्त जाया करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने MoCap टेक्निक का इस्तेमाल किया था. 'लॉर्ड्स ऑफ द रिंग' के गोलम और 'एवेंजर्स: एंड गेम' के थेनॉस के एक्सप्रेशन भी इसी टेक्निक के कारण इतने असली लगते हैं.

फिल्मों में MoCap टेक्निक का इस्तेमाल कोई नया नहीं है. भारत में 'रामायण' और 'वाराणसी' जैसी बड़ी फिल्मों में इसे ग्रैंड लेवल पर यूज किया जा रहा है. फिर भी 'राका' के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है. वो इसलिए क्योंकि आज तक कोई भी 37 लोगों को एक साथ ट्रैक नहीं कर पाया था. 'अवतार' में MoCap को 100 लोगों पर इस्तेमाल किया गया था. मगर उनमें से केवल 21 लोग ही ट्रैक हो पाए थे. यही कारण है कि मेकर्स ने ऑडियंस को भरोसा दिया है कि वो आने वाले दिनों में और भी वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनते देख सकते हैं.
वीडियो: शाहरुख खान ने अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'राका' की तारीफ करते हुए क्या कहा?













