The Lallantop

पापा ने बताया कैसे बढ़ते व्यूज, बेटे ने वही किया और 1 करोड़ फूंक दिए, डैडी अब सदमे में!

9 साल के एक बच्चे ने YouTube पर व्यू बढ़ाने के लिए सबसे अलग हटकर काम किया. उसने अपने यूट्यूब वीडियो के व्यू बढ़ाने के लिए पेड सर्विस का सहारा लिया. हर छोटे क्रिएटर की तरह, वह भी परेशान था कि कोई उसके वीडियो नहीं देख रहा था. परेशान बालक को उसके पापा डेव ने व्यू बढ़ाने की एक जुगत बताई.

Advertisement
post-main-image
YouTube वीडियो के लिए करोड़ फूंक डाले

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 9 वर्षीय माइक नाम के बच्चे ने अपने YouTube चैनल पर व्यू बढ़ाने के लिए अपने पिता के क्रेडिट कार्ड से लगभग 1.13 करोड़ रुपये खर्च कर पेड एड कैंपेन चलाए।
  • माइक का पिता डेव ने उसे यूट्यूब एड कैंपेन शुरू करने का तरीका समझाया, लेकिन बच्चे ने बजट की सीमा समझे बिना तीन हफ्तों तक एड खर्च करते रहे।
  • डेव और उनकी कंपनी को बिल का पता चलने के बाद अनिश्चितता बनी हुई है कि इस खर्च का भुगतान कैसे होगा और नौकरी सुरक्षित रहेगी या नहीं।

YouTube पर व्यू बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या जतन नहीं करते. पहले अच्छा वीडियो बनाते हैं. फिर बढ़िया थंब और टाइटल देते हैं. ध्यान खींचने वाली फीचर इमेज लगाते हैं. वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हैं. व्हाट्सऐप के स्टेटस में लगाते हैं. दोस्त, यार, मित्र, सखा, बंधु से शेयर करते हैं. ठीक बात लेकिन 9 साल के एक बच्चे ने इस सबसे अलग हटकर काम किया. उसने अपने यूट्यूब वीडियो के व्यू बढ़ाने के लिए पेड सर्विस का सहारा लिया. आपको लगेगा इसमें कौन सी बड़ी बात. कई लोग ऐसा करते हैं.

Advertisement

बड़ी बात ये है कि इस बच्चे ने अपने पापा के क्रेडिट कार्ड से $118,000 बोले तो 1 करोड़ 13 लाख रुपये फूंक डाले. छोटे बच्चे को लगा कि जितना ज्यादा पैसा, उतने ज्यादा व्यू. 

ज़्यादा पैसे, तो ज़्यादा व्यूज़

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक माइक नाम का ये बालक नौ साल का है वह 'माइटी माइक प्लेज़' नाम का एक YouTube चैनल चलाता है, जिस पर वह Minecraft और Roblox गेमप्ले के वीडियो डालता है. हर छोटे क्रिएटर की तरह, वह भी परेशान था कि कोई उसके वीडियो नहीं देख रहा था. परेशान बालक को उसके पापा डेव ने व्यू बढ़ाने की एक जुगत बताई.

Advertisement

ये भी पढ़ें: रील और शॉर्ट्स बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, Jio के साथ Canva Pro फ्री मिलेगा

डेव ने उसे 20 डॉलर के YouTube ऐड कैंपेन के बारे में समझाया. ये भी बताया कि बजट कैसे तय करें, ऑडियंस मतलब दर्शक कैसे चुनें और कैंपेन कैसे शुरू करें. माइक ने व्यू बढ़ाने का तरीका तो समझ लिया मगर बजट वाली बात नहीं समझ पाया. अगले तीन हफ़्तों तक, वो खुद ही ऐड टूल्स का इस्तेमाल करके कैंपेन चलाता रहा. पैसे चुकाने के लिए डेव का कंपनी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जो पहले से ही गूगल अकाउंट में लिंक था.

जब तक डेव एण्ड कंपनी को पता चलता तब तक बिल लगभग $118,000 का बना, जो करीब 1.13 करोड़ रुपये के बराबर है. डेव का कहना है कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उन्हें उनके मैनेजर, कॉर्पोरेट स्टाफ़ और फ़ाइनेंस टीम के साथ एक कमरे में बुलाया गया. हालांकि डेव को अभी तक नहीं पता कि ये पैसा उनको चुकाना होगा. नौकरी रहेगी या नहीं, ये भी साफ नहीं.

Advertisement

हां बालक माइक के लिए ये फायदे का सौदा रहा. माइक के कुछ वीडियो पर लगभग 2,00,000 व्यूज़ आए. YouTube यूज़र्स ने देखा कि उनके ऐड स्लॉट में Minecraft और Roblox के असामान्य रूप से लंबे क्लिप दिखाई दे रहे थे. आगे का माइक और उनके पापा डेव जाने मगर जो आपका भी कोई क्रेडिट कार्ड ऐसे अकाउंट से लिंक है जिसका इस्तेमाल बच्चे करते हैं तो पहली फुरसत में उसे ब्लॉक कीजिए. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: UPI टैक्स में अमेरिका का एंगल कहा से आया?

Advertisement