The Lallantop

अक्षय कुमार की सबसे खूंखार फिल्म ने मेकर्स का 90 परसेंट पैसा डूबा दिया!

रिलीज़ के चौथे दिन पर ही 'हैवान' की कमाई 1 करोड़ से नीचे आ गई थी.

Advertisement
post-main-image
'हैवान' मोहनलाल की मलयाली फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'हैवान' अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 18 साल बाद पहली एक साथ काम करने वाली फिल्म है, जिसे 11 सितंबर को 150 करोड़ रुपए के बजट में रिलीज़ किया गया था।
  • फिल्म 'हैवान' का बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन हुआ, जिसमें 10 दिनों में केवल 15.04 करोड़ रुपए की कमाई हुई जबकि फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपए था।
  • 'हैवान' के आर्थिक नुकसान के कारण मेकर्स को लगभग 135 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, जिससे फिल्म उद्योग में निवेश और आर्थिक प्रभाव पर विचार होना संभव है।

एक तरफ़ Akshay Kumar के खाते में इस साल Bhooth Bangla और Welcome To The Jungle जैसी हिट फिल्में आईं. वहीं दूसरी तरफ़, उन्होंने Haiwaan जैसी एक ऐसी डिजास्टर में काम किया, जिसने मेकर्स का 90 परसेंट पैसा डूबा दिया. Priyadarshan के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपए था. मगर बॉक्स ऑफिस पर ये आया राम-गया राम बनकर रह गई.

Advertisement

11 सितंबर को रिलीज़ हुई 'हैवान' से फैंस को बहुत उम्मीदें थीं. उम्मीद होनी भी चाहिए. आखिर इस मूवी में सैफ़ अली खान और अक्षय कुमार 18 साल बाद साथ काम जो कर रहे थे. ऊपर से सैफ इसमें एक नेत्रहीन हीरो बने. वहीं अक्षय खूंखार विलन के रोल में थे. ऊपरी नजरों से देखने पर फिल्म सॉलिड लग रही थी. मगर अंदर से मामला फीका पड़ गया.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 'हैवान' ने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपए कमाए थे. ये काफी बुरा आंकड़ा है. वीकेंड पर भी इस मूवी की कमाई बढ़ने की जगह घटती चली गई. पहले वीकेंड तक फिल्म ने केवल 7.35 करोड़ रुपए कमाए. मंडे टेस्ट तक तो ये आंकड़ा 1 करोड़ के भी नीचे आ गया. 'हैवान' की अब तक की कमाई कुछ ऐसी है,

Advertisement

पहला दिन (शुक्रवार) - 3 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार) - 2.5 करोड़
तीसरा दिन (रविवार) - 1.85 करोड़
चौथा दिन (सोमवार) - 0.7 करोड़
पांचवां दिन (मंगलवार) - 0.7 करोड़
छठा दिन (बुधवार) - 0.55 करोड़
सातवां दिन (गुरुवार) - 0.55 करोड़
आठवां दिन (दूसरा शुक्रवार) - 0.01 करोड़
नौवां दिन (दूसरा शनिवार) - 0.01 करोड़
दसवां दिन (दूसरा रविवार) - 0.01 करोड़

टोटल: 9.88 करोड़ (नेट डोमेस्टिक कलेक्शन)

रिलीज़ के 10 दिनों में 'हैवान' भारत में केवल 9.88 करोड़ का नेट कलेक्शन कर पाई. ग्रॉस कलेक्शन जोड़ भी दें, तब भी ये आंकड़ा 11.79 करोड़ तक ही पहुंचता है. फिल्म ने ओवरसीज़ मार्केट से 3.25 करोड़ कमाए हैं. इस तरह 'हैवान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 15.04 करोड़ तक ही पहुंच पाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवी को लगभग 150 करोड़ रुपए में बनाया गया है. मगर बॉक्स ऑफिस पर ये केवल 15 करोड़ कमा पाई. दूसरे शब्दों में कहें तो अक्षय कुमार की 'हैवान' ने मेकर्स को सीधे-सीधे 135 करोड़ यानी लगभग 90 परसेंट का नुकसान करवा दिया है.

Advertisement

वीडियो: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ का टीज़र हुआ जारी

Advertisement