The Lallantop
Logo

IIT Bombay में Sahil Wakode से जातिगत भेदभाव का आरोप, प्रोफेसर पर SC-ST Act में केस

आईआईटी बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में प्रोफेसर समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. परिवार ने जातिगत भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है.

Advertisement

आईआईटी बॉम्बे के 22 वर्षीय बीटेक छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. छात्र के पिता की शिकायत के बाद निदेशक शिरीष बी. केदारे और कई वरिष्ठ शिक्षकों के नाम भी मामले में शामिल किए गए हैं. परिवार ने तीन महीने से जातिगत टिप्पणियों, भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. मुंबई क्राइम ब्रांच जांच कर रही है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बंगाल उपचुनाव से पहले बवाल जारी, हुमायूं कबीर का ऐलान- 'अपने बेटे के लिए प्रचार नहीं करूंगा'

 

Advertisement

Advertisement