पूर्व विकेटकीपर-बैटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने एक बड़ा खुलासा किया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने उन्हें 'गिरगिट' की तरह बना दिया था. क्योंकि धोनी के टीम में आने के बाद अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें लगातार अलग-अलग भूमिकाओं में ढलना पड़ता था. 2004 में दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. धोनी उनके तीन महीने बाद टीम इंडिया में आए थे. धोनी के आने के बाद उन्हें टीम में जगह बनाने में काफी दिक्कतें आईं. 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2025' में बात करते हुए कार्तिक ने बताया कि धोनी ने कैसे अपने करियर की शुरुआत में ही सभी को चौंका दिया था. देखें वीडियो.
दिनेश कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कही बड़ी बात, स्ट्रगल के दिनों को किया याद
पूर्व विकेटकीपर-बैटर Dinesh Karthik ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है. उन्होंने कहा कि MS Dhoni ने उन्हें 'गिरगिट' की तरह बना दिया था.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












