The Lallantop

इंग्लैंड की बादशाहत खत्म! टीम इंडिया फिर टॉप पर पहुंची

भारतीय टीम लंबे समय से टी20 में नंबर वन टीम थी. उन्होंने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता. इसके बाद अगले दो साल तक टीम कोई टी20 सीरीज नहीं हारी. 2026 में टीम ने अपना खिताब डिफेंड किया.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत से छिन गई थी नंबर वन की कुर्सी. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार इस खिताब को हासिल किया है और टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
  • टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम में कप्तानी परिवर्तन हुआ था, और इसके बाद आयरलैंड व इंग्लैंड के खिलाफ मिली लगातार हारों के कारण भारतीय टीम ने नंबर वन रैंकिंग खो दी थी।
  • जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीत के बाद भारत ने इंग्लैंड को पीछे छोड़कर अपनी नंबर वन की रैंकिंग फिर से हासिल कर ली है, जिससे टीम की स्थिति में सुधार हुआ है।

लगातार दो सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम को आखिरकार जीत का स्वाद चखने को मिला. टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीत ली. इस जीत ने कप्तान श्रेयस अय्यर को बड़ी राहत दी. उनकी कप्तानी में आखिरकार टीम सीरीज जीती. उनके लिए अच्छी खबर यह है टीम ने इस जीत के साथ-साथ रैंकिंग में अपना टॉप स्थान भी हासिल कर लिया.

Advertisement

भारतीय टीम लंबे समय से टी20 में नंबर वन टीम थी. उन्होंने साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीता. इसके बाद, अगले दो साल तक टीम कोई टी20 सीरीज नहीं हारी. 2026 में टीम ने अपना खिताब डिफेंड किया. इस दौरान टीम रैंकिंग में भी नंबर वन बनी रही. वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम में फेरबदल हुए और श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिली.

इंग्लैंड ने छिनी थी कुर्सी

यहां से शुरुआत अच्छी नहीं रही. वर्ल्ड कप के बाद टीम को पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इसी वजह से उनके रेटिंग पॉइंट्स कम हुए और 1605 दिन के बाद टीम को अपनी नंबर वन की कुर्सी छोड़नी पड़ी. यह भी टीम के लिए बड़ी परेशानी थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी जगह फिर हासिल कर ली है. भारत ने इंग्लैंड को पीछे किया है जिसके खिलाफ क्लीन स्वीप के कारण उनकी कुर्सी गई थी. इंग्लैंड फिलहाल दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- बुमराह, सुंदर समेत 5 प्लेयर्स चोटिल, श्रीलंका में अब कैसे होगी WTC में वापसी? 

भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम के प्रदर्शन में सभी का रोल रहा है. टीम ने पहले दो मैचों में आसान जीत हासिल की. उन्होंने पहले मैच में सात विकेट और दूसरे मैच में 90 रन से जीत हासिल की. इस सीरीज में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया. वहीं, दूसरे T20I में ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर की अनुभवी जोड़ी ने पारी को संभाला. सीरीज में तिलक वर्मा ने भी नाबाद 60 रन की पारी खेली. सीरीज के आखिरी मैच में भी उन्होंने अच्छा खेल दिखाया. यहां भी वैभव सूर्य़वंशी एक बार फिर चमके और फिफ्टी लगा दी. 

वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?

Advertisement

Advertisement