The Lallantop

धर्मेंद्र प्रधान का संसद में 'हीरो' जैसा स्वागत, BJP ने दिखाया वो उनके साथ मजबूती से खड़ी है

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित NEET Paper Leak के विरोध में एक बड़ा आंदोलन चला. CJP की मेन डिमांड Dharmendra Pradhan का इस्तीफा थी. उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अब जब वो संसद आए, तो उनका जमकर स्वागत हुआ.

Advertisement
post-main-image
संसद परिसर में पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (बीच में) का स्वागत हुआ. (PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • धर्मेंद्र प्रधान ने 25 जुलाई को NEET पेपर लीक विरोध के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
  • NEET पेपर लीक के विरोध में देश भर में प्रदर्शन हुए, जिसमें विपक्ष ने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया।
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद BJP नेताओं ने संसद परिसर में उनका स्वागत किया और सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए 2026 का एक नया विधेयक पेश किया।
author-image
ऐश्वर्या पालीवाल

'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद, धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद.' संसद के मकर द्वार पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के नेताओं ने ये नारे लगाए. धर्मेंद्र प्रधान के स्वागत में. 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. कथित NEET पेपर लीक के विरोध में देशभर में चले प्रोटेस्ट के कारण उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ा. रिजाइन देने के दो दिन बाद धर्मेंद्र पार्लियामेंट आए, जहां BJP सांसद बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे थे. उनके पहुंचते ही स्वागत और नारेबाजी शुरू हो गई.

Advertisement

इंडिया टुडे के सीनियर स्पेशल संवाददाता पीयूष मिश्रा और ऐश्वर्या पालीवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार, 27 जुलाई को BJP सांसद मकर द्वार पर इकट्ठा हुए. सभी धर्मेंद्र प्रधान के आने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान संसद परिसर पहुंचे, पार्टी सहयोगियों ने उन्हें घेर लिया. उनके स्वागत में 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद' के नारे लगे.

धर्मेंद्र प्रधान का हीरो जैसा स्वागत

BJP नेताओं ने सम्मान के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान को एक टोपी भी पहनाई. 'भारत माता की जय' का उद्घोष भी हुआ. पार्टी नेताओं ने धर्मेंद्र प्रधान का जिस तरह हीरो के जैसा स्वागत किया, उससे पता चलता है कि BJP अपने नेता के साथ पूरी तरह से खड़ी है.

Advertisement
विपक्ष ने ‘शिक्षा चोरी’ का नारा लगाया

पेपर लीक मुद्दे पर विपक्ष की भी प्रतिक्रिया देखने को मिली. विपक्षी नेताओं ने प्लेकार्ड और नारेबाजी के साथ प्रोटेस्ट किया. उन्होंने सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने 'शिक्षा चोरी' का नारा दिया.

कौन सा बिल ला रही सरकार?

सरकार और विपक्ष के बीच टकराव ऐसे समय पर हो रहा है, जब संसद में सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2026 लाया जा रहा है. सरकार का दावा है कि इस विधेयक के पास होने से पेपर लीक जैसी समस्याओं से सख्ती से निपटा जा सकेगा.

मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट' (NEET) के कथित पेपर लीक को लेकर देश भर में विरोध हुआ. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की अगुवाई में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा आंदोलन चला. CJP की मेन डिमांड थी कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मेरे पैड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे... मंत्री की बेटी ने ऐसी बात बोली बीजेपी के सीएम को जवाब देना पड़ा

विरोध बढ़ने पर केंद्र सरकार को झुकना पड़ा. 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने X पर इस्तीफे का ऐलान किया. उन्होंने इस्तीफा देने की वजह स्टूडेंट्स के भविष्य को सुरक्षित करना और 'एंटी-नेशनल ताकतों' को कथित NEET पेपर लीक को लेकर देश भर में हो रहे आंदोलन का फायदा उठाने से रोकना बताया.

वीडियो: CJP प्रोटेस्ट पर RAF की कार्रवाई पर CRPF जांच करेगी?

Advertisement