टीम इंडिया के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने लय पकड़ ली. जिंबाब्वे के खिलाफ तीसरे T20I में वैभव ने 81 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. इससे पहले, हरारे में खेले गए पहले T20I में भी उन्होंने महज 19 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे.
वैभव ने खेली 81 रनों की आतिशी पारी! जिंबाब्वे दौरे का क्लासिक अंदाज में किया अंत
Ind vs Zim 3rd T20I : टीम इंडिया के ओपनर Vaibhav Sooryavanshi ने तीसरे T20I में फिर अपनी क्लास दिखाई. इस दौरान उन्होंने महज 49 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली.

वैभव सूर्यवंशी की क्लास पर किसी को संदेह नहीं है. IPL 2026 के टॉप स्कोरर वैभव का जादू सबने देखा है. यही कारण है कि पब्लिक डिमांड पर महज 15 साल की उम्र में उन्हें इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल गया. हालांकि, उनके लिए इंग्लैंड में डेब्यू सीरीज बहुत खास नहीं रही. लेकिन, अब जिंबाब्वे दौरे पर उन्होंने अपने बैट से आलोचकों का मुंह बंद करा दिया है.
इंग्लैंड के खिलाफ रहे थे फ्लॉपइंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में डेब्यू करने वाले वैभव पूरी सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे. उन्हें कोच गौतम गंभीर ने 3 मुकाबलों में मौका दिया. लेकिन, इस दौरान वो 14, 13 और 15 रन की पारी ही खेल सके थे. लेकिन, अब जिंबाब्वे में उन्होंने पहले 50 और अब 81 रनों की पारी खेलकर दर्शा दिया कि सेलेक्टर्स ने उनपर क्यों भरोसा जताया है.
वैभव ने तीसरे T20I में अपने चिर परिचित अंदाज में बैटिंग नहीं की. शुरुआत में उन्होंने स्लो स्टार्ट लिया. लेकिन, धीरे-धीरे मोमेंटम बढ़ाया और पचासा पूरा होने के बाद ही तेजी दिखाई. उन्हें अपनी फिफ्टी पूरा करने में 31 बॉल्स लगे. अमूमन वैभव 15-20 गेंदों के बीच में अपना पचासा पूरा कर लेते हैं. लेकिन, शुरुआत से ही वो आज ठान कर आए थे कि लंबी पारी खेलनी है.
ये भी पढ़ें : अभिषेक शर्मा ने दिलाई युवराज की याद! गंभीर क्यों उनसे बॉलिंग नहीं करवाते?
मिस कर गए सेंचुरीवैभव जिस तहर अंतिम T20I में खेल रहे थे, लग रहा था अपनी सेंचुरी पूरी करेंगे. लेकिन, स्पिनर मधेवेरे के खिलाफ लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ने की कोशिश में वो बॉल को मिसटाइम कर बैठे. मधेवेरे ने उन्हें आगे बढ़ते देखा तो गेंद को उनसे दूर ऑफ स्टंप के बहुत बाहर कर दिया. नतीजा, वैभव बॉल को ठीक से कनेक्ट नहीं कर सके. बॉल सीधा हवा में चली गई. ब्रैड इवांस ने आगे की तरफ डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया.
वैभव भले ही अपनी पहली सेंचुरी मिस कर गए हों. लेकिन, इंग्लैंड में उठे सवालों का उन्होंने जिंबाब्वे में जवाब दे दिया है. लेकिन, इसी के साथ उन्होंने अभिषेक शर्मा के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अभिषेक वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही काफी संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे में अगर वो फॉर्म में नहीं लौटते हैं तो सेलेक्टर्स और कोच के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी. रन बनाने के बावजूद वैभव को वो बहुत दिनों तक बाहर नहीं रख पाएंगे.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, क्या गौतम गंभीर से हुई थी गलती?












