भारतीय टीम फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर है. इस दौरे के बाद टीम इंडिया और उसके कोचिंग स्टाफ में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त के पहले हफ्ते में एक बड़ी और अहम बैठक होने वाली है. इस बैठक में सिर्फ टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर ही नहीं, बल्कि उसके कोचिंग स्टाफ का भी रिव्यू होगा.
भारत लौटते ही लगेगी टीम इंडिया की क्लास! कोचिंग स्टाफ्स का भी होगा रिव्यू
भारत को आयरलैंड के खिलाफ क्लीन का समाना करना पड़ा था. इसके बाद इंग्लैंड ने भी भारत को 4-0 से मात दी. टीम की जमकर आलोचना हुई थी.

BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि अगले दो दिन में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का सेलेक्शन होगा. आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच गॉल में खेला जाएगा. वहीं, दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से श्रीलंका के सिन्हालीज क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा.
वहीं, इसी बैठक में हाल ही में हुए भारत के वाइट बॉल दौरे को लेकर भी चर्चा होगी. भारत को आयरलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था. इसके बाद, इंग्लैंड ने भी भारत को 4-0 से मात दी. टीम की जमकर आलोचना हुई. इसी के बाद से चर्चा हो रही थी टीम में बदलाव होंगे. सैकिया ने कहा कि रिव्यू मीटिंग में चर्चा होगी कि भारत को इतनी शर्मनाक हार क्यों मिली? रिव्यू मीटिंग में कुछ बड़े फैसले भी किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया, कहानी झंडू कुमार की, जिन्होंने कॉमनवेल्थ में जीता देश का पहला
रेयान और दिलीप के भविष्य को लेकर होगा फैसलाजिम्बाब्वे दौरे के बाद भारत के कोचिंग स्टाफ में शामिल सहायक कोच रियान टेन डेस्काटे और फील्डिंग कोच टी दिलीप का करार खत्म होने वाला है. इन दोनों के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी चर्चा की जाएगी. ऐसी खबरें हें कि बोर्ड इन दोनों के कॉन्ट्रैक्ट को एक्सटेंड करने के मूड में नहीं है. रेयान को लेकर ऐसी खबरें आई थीं कि वह खुद ही पद छोड़ना चाहते हैं. वह टीम में अपनी भूमिका को लेकर खुश नहीं थे. वहीं, टी दिलीप की बात करें तो, वह राहुल द्रविड़ की भी टीम का हिस्सा थे. वह द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ के इकलौते सदस्य थे, जिन्हें गौतम गंभीर के कार्यकाल में भी शामिल किया गया. हालांकि, बीते कुछ समय में बोर्ड उनके प्रदर्शन से खुश नहीं है. आपको बता दें कि यह बैठक भारत के जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद होगी. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने अच्छी शुरुआत हासिल की थी. सीरीज के पहले मैच में उन्होंने सात विकेट से हरा दिया. यह श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान पहली जीत थी.
वीडियो: ज़िम्बाब्वे को हरा कर इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच जीता, सूर्यवंशी बने हीरो










