The Lallantop

जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप कर भी क्यों खुश नहीं होगी टीम इंडिया?

Ind vs Zim T20I : टीम इंडिया ने लगातार दो T20I सीरीज में क्लीन स्वीप झेलने के बाद जिंबाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया है. टीम इंडिया ने अंतिम T20I में जिंबाब्वे को 35 रनों से हराया. इसी के साथ कप्तान Shreyas Iyer ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली.

Advertisement
post-main-image
श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान अपनी पहली T20I सीरीज जीती. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली है, जिसमें तीसरे मैच में 35 रनों से जीत हासिल की गई।
  • टीम इंडिया की फील्डिंग प्रदर्शन में लगातार कमियाँ रही हैं, जिससे आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार सीरीज हार हुईं और जिम्बाब्वे मैचों में भी कई कैच ड्रॉप हुए।
  • बीसीसीआई 28 जुलाई को होने वाली बैठक में टीम के फील्डिंग कोचिंग स्टाफ में बदलाव पर विचार करेगा और आने वाली सीरीज के लिए टीम का पुनरीक्षण किया जाएगा।

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को क्लीन स्वीप कर दिया. आयरलैंड और इंग्लैंड में लगातार दो सीरीज गंवाने के बाद हरारे में कप्तान श्रेयस अय्यर का खाता खुल गया. हरारे में खेले गए तीसरे T20I में टीम इंडिया ने मेजबान को 35 रनों से हराया. इसी के साथ श्रेयस ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. हालांकि, इसके बावजूद टीम इंडिया खुश नहीं होगी. कारण है टीम की खराब फील्डिंग.

Advertisement

पिछले कुछ समय से टीम इंडिया फील्डिंग में स्ट्रगल कर रही है. अब इसकी वजह टीम के कोचिंग स्टाफ्स को लेकर अनिश्च‍ितता है या कुछ और वो टीम ही जानें. लेकिन, जिम्बाब्वे के ख‍िलाफ अंतिम T20I में भी टीम की फील्डिंग काफी लचर रही. टीम इंडिया ने 192 रन का बचाव करते हुए कुल 5 कैच ड्रॉप किए. ये काफी शर्मनाक है. जिम्बाब्वे उतनी मजबूत टीम नहीं है, वरना अगर ये गलती किसी टॉप क्लास टीम के ख‍िलाफ की गई होती तो टीम को बड़ा खामियाजा उठाना पड़ जाता.

ये भी पढ़ें : मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक! कॉमनवेल्थ गेम्स में देश को दिलाया पहला गोल्ड

Advertisement
फील्डिंग की समस्या चिंताजनक

इससे पहले, इंग्लैंड के ख‍िलाफ भी 5 मैचों की T20I सीरीज में भी टीम का यही हाल था. उन्होंने सिर्फ चौथे मुकाबले में कोई कैच ड्रॉप नहीं किया था. सीरीज में उन्होंने कुल 5 कैच टपकाए थे. इनमें से 3 तो अंतिम मुकाबले में ही ड्रॉप हुए थे. वहीं, आयरलैंड के ख‍िलाफ भी टीम का यही हाल था. दोनों ही मुकाबलों में टीम ने 3-3 कैच ड्रॉप किए थे. नतीजा, हम सबको पता है. दोनों ही सीरीज में टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था.

वहीं, जिंबाब्वे के ख‍िलाफ दूसरे T20I में भी टीम ने 2 कैच टपका दिए थे. एक तरफ टीम इंडिया फील्‍डिंग में स्ट्रगल कर रही है. दूसरी तरफ ये खबरें आ रही हैं कि टीम इंडिया के दोनों फील्डिंग कोच टीम का साथ छोड़ने का मन बना चुके हैं. टी दिलीप का कार्यकाल जहां पूरा हो गया है. वहीं, खबर है कि रेयान टेन डेस्काटे भी टीम का साथ छोड़ना चाहते हैं. वो अपने रोल से खुश नहीं हैं. टी दिलीप के रहते वो कभी फील्डिंग कोच वाली भूमिका नहीं निभा सके. वो भले ही टीम के साथ जुड़े इसी कारण थे. वो बतौर सहायक कोच ही टीम के साथ पिछले दो साल से रहे हैं.

खबर है कि 28 जुलाई को बीसीसीआई मीटिंग करने वाली है. बोर्ड भी टीम की फील्डिंग के स्तर से खुश नहीं है. ऐसे में बोर्ड कोचिंग स्टाफ में बदलाव करने की योजना बना रहा है. साथ ही आयरलैंड और इंग्लैंड में हुए क्लीन स्वीप को लेकर भी टीम को रिव्यू होना है. बहुत संभावना है कि टीम में भी आगे आने वाली सीरीज में बदलाव दिखे. 

Advertisement

वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?

Advertisement