The Lallantop

GEN-Z ने प्रोटेस्ट में जिस 'वास्तेगुना हुइया' पर खूब की रीलबाजी, उसका मतलब जानते हैं?

इंटरनेट और सोशल मीडिया से जन्मी Gen-Z भाषा में स्लैंग्स की भरमार है. आजकल इनका नया स्लैंग 'वास्तेगुना हुइया' (Vasteguna Huiya) है, जो रील्स से लेकर Jantar Mantar Protest तक हर जगह फेमस हो चुका है. लेकिन इसका मतलब क्या होता है और कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?

Advertisement
post-main-image
‘वास्तेगुना हुइयां’ Gen-Z का सबसे पसंदीदा वायरल स्लैंग बन चुका है. (फोटो: इंस्टाग्राम)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 2015 में Vine ऐप पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक लड़के ने 'Can I get a hoya?' कहा और इसका रिप्लाई 'OH YAAA!' था, जो बाद में सोशल मीडिया पर एक चैलेंज बन गया।
  • इस ऐप और वीडियो के ट्रेंड को भारत में इंडियन कंटेंट क्रिएटर्स ने अपनाया और अंग्रेजी फ्रेज 'Can I get a hoya?' का स्थानीय प्रभाव में विकृत रूप 'वास्तेगुना हुइया' बना।
  • Gen-Z ने इस ट्रेंड को प्रोटेस्ट्स और सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करना शुरू किया, जिससे यह उनकी अभिव्यक्ति का एक नया वायरल स्लैंग बन गया।

Gen-Z कोई अजूबा नहीं है और न ही उसकी भाषा कोई अजूबा है. अपनी दुनिया में मस्त रहने वाली इस पीढ़ी की भाषा इंटरनेट पर ही जन्मी है. तमाम सोशल-मीडिया प्लेटफॉर्म्स के चैट-बॉक्सेस से गुजरती हुई. इनकी अभिव्यक्ति में इशारों और स्लैंग्स की भरमार है. ऐसा ही एक स्लैंग्स इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है- ‘वास्तेगुना हुइया'. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रोटेस्ट तक, हर शख्स की जुबान पर यह शब्द है.

Advertisement
कहां से हुई थी इसकी शुरुआत?

यूं तो इस विकृत शब्द का कोई सटीक अर्थ नहीं है, लेकिन जिस ‘ब्रह्म’ वाक्य से यह जन्मा उसका मतलब जरूर होता है. इस ट्रेंड की शुरुआत हुई साल 2015 से. इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के आने से पहले वाइन (Vine) नाम का एक ऐप हुआ करता था (2017 में यह बंद हो गया). 2015 में इस ऐप पर एक वीडियो वायरल हुआ.

वीडियो में एक लड़का सीढ़ियों के ऊपर से चिल्लाता है- “Can I get a hoya?”. इसका मतलब था "Can I get an Oh yeah?" यानी “क्या मुझे एक जोरदार 'ओह या' सुनने को मिल सकता है?” इसके तुरंत बाद उसका दोस्त सीढ़ियों से नीचे रखे गद्दे पर कूदता है और जोर से चिल्लाता है-"OH YAAA!"

Advertisement

यह पुराना वीडियो साल 2021-22 के दौरान TikTok और इंस्टाग्राम रील्स पर एक बड़े चैलेंज के रूप में वापस लौटा. लोग मॉल, मार्केट्स और क्लासरूम में जाकर चिल्लाते- "Can I get a hoya?" और दूसरे लोग चिल्लाकर जवाब देते- "HOYAAA!"

भारत में यह कैसे आया?

जब इंडियन प्रैंकस्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने इस विदेशी प्रैंक को भारत की सड़कों पर आजमाना चाहा, तो शुरुआत में उन्होंने अंग्रेजी फ्रेज "Can I get a hoya?" का इस्तेमाल किया. उन्होंने राह चलते दुकानदारों और चाचा-ताऊ के पास जाकर बोलना शुरू किया, "चाचा... Can I get a hoiya?" उन्हें यह बात अंग्रेजी में समझ नहीं आई. इसके बाद जैसे संस्कृत का ‘कुकुर-मुत्तक’ बिगड़कर कुकुरमुत्ता हो गया और अंग्रेजी का ‘हॉस्पिटल’ हो गया अस्पताल. वैसे ही "Can I get a hoya?" हो गया- ‘वास्तेगुना हुइया'

क्रिएटर्स ने अपनी टोन को सेक्सुअलाइज करना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे सुनने वाले लोगों को ‘वास्तेगुना हुइया' सुनाई देने लगा. क्रिएटर्स ने फिर इसे ही अपना हथियार बना लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बने Gen Z के ‘पूकी ब्रो’, बच्चों संग खेले रैपिड फायर गेम

प्रोटेस्ट में Gen-Z की नई भाषा

‘वास्तेगुना हुइयां’ इन दिनों सोशल मीडिया पर Gen-Z का सबसे पसंदीदा वायरल स्लैंग बन चुका है. प्रोटेस्ट कर रहे Gen-Z छात्रों ने भी पुलिस के सामने कूल अंदाज में 'वास्तेगुना हुइयां' कहकर खूब मौज ली. इस तरह मौज-मस्ती करने का मन मिलेनियल्स का भी करता है. लेकिन जहां मिलेनियल्स यह सब अपने दिमाग तक ही सीमित रखते हैं, वहीं Gen-Z उसे सीधे कर देते हैं. बिना किसी फिल्टर के. इनकी भाषा में कोई पॉलिशिंग नहीं है. है तो बस गुस्सा-हास्य-विनोद. यही खासियत इन्हें बाकी पीढ़ियों से अलग बनाती है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: लद्दाख में BJP ऑफिस जलाया, 4 की मौत, Gen Z के विरोध पर क्या बोले सोनम वांगचुक?

Advertisement