The Lallantop

Zee पर FIFA World Cup देख सकेंगे फुटबॉल फैन्स, FIFA के साथ डील डन

Zee Sports FIFA Deal: FIFA के साथ हुई डील में 2030 वर्ल्ड कप और 2027 विमेंस वर्ल्ड कप भी शामिल है. Zee 2034 तक के FIFA के इवेंट्स को कवर करेगा.

Advertisement
post-main-image
Zee, Unite8 Sports ब्रांड के तहत चार नए चैनल शुरू करने जा रहा है. (फोटो- Getty)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत में FIFA World Cup 2026 के टेलीकास्ट राइट्स Zee Entertainment Enterprises को मिल गए हैं, जो 2034 तक FIFA के अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल इवेंट्स को प्रसारित करेगा।
  • Zee को यह अधिकार Sony और JioStar जैसे अन्य बड़े प्लेयर्स के बाद मिला है, जो लंबे समय से भारतीय दर्शकों को फुटबॉल वर्ल्ड कप के प्रसारण के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे।
  • इस डील के बाद Zee नए स्पोर्ट्स चैनल लॉन्च करेगा, जिससे भारतीय दर्शक उच्च गुणवत्ता वाली फुटबॉल कमेंट्री और एक्सक्लूसिव कंटेंट घर पर देख सकेंगे।

भारत में FIFA World Cup 2026 के टेलीकास्ट राइट्स की डील फाइनल हो गई है. FIFA ने Zee Entertainment Enterprises के साथ ये डील साइन की है. यानी, इंडियन फुटबॉल फैन्स FIFA वर्ल्ड कप अब Zee पर देख पाएंगे. Zee को फुटबॉल के अलावा FIFA के 38 इंटरनेशनल इवेंट्स के टेलीकास्ट का राइट भी मिला है.

Advertisement

FIFA के साथ हुई डील में 2030 वर्ल्ड कप और 2027 विमेंस वर्ल्ड कप भी शामिल है. Zee 2034 तक के FIFA के इवेंट्स को कवर करेगा.

लंबे समय से भारतीय फैंस इंतजार कर रहे थे कि वर्ल्ड कप कहां देखेंगे. JioStar और Sony जैसे बड़े प्लेयर्स के साथ बातचीत हुई थी, लेकिन Zee ने आखिरकार राइट्स हासिल कर लिए. Zee ने ऑफिशियल बयान में कहा कि ये पार्टनरशिप देश के युवाओं के लिए सबसे मजबूत स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन बनेगी.

Advertisement

Zee लॉन्च करेगा नए स्पोर्ट्स चैनल

Zee, Unite8 Sports ब्रांड के तहत चार नए चैनल शुरू करने जा रहा है. Unite8 Sports 1 और 1 HD (हिंदी में). Unite8 Sports 2 और 2 HD (अंग्रेजी में).

ये चैनल सिर्फ फुटबॉल पर फोकस नहीं करेंगे. इन पर क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, रेसलिंग, बॉक्सिंग और बाकी स्पोर्ट्स भी दिखाए जाएंगे. कंपनी का लक्ष्य है कि फुटबॉल को भारत में और ज्यादा पॉपुलर बनाया जाए. Zee Entertainment ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी पुष्टि की.

Advertisement

2026 FIFA वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा. 48 टीमें इसमें हिस्सा लेंगी. माने, टीमों के हिसाब से ये अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप होगा. भारत जैसे देश में फुटबॉल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है. युवा पीढ़ी यूरोपीय लीग, लैटिन अमेरिकी फुटबॉल और वर्ल्ड कप के मैचों को काफी फॉलो करती है.

Zee की इस डील से फैंस घर बैठे हाई क्वालिटी कमेंट्री, एक्सक्लूसिव कंटेंट और डॉक्यूमेंट्री सीरीज देख सकेंगे.

वर्ल्ड कप 2022 में Viacom18 (अब JioStar) ने भारत में FIFA के टेलीकास्ट के राइट्स लिए थे. 2014 और 2018 में ये राइट्स Sony के पास थे.

FIFA के साथ Zee ने कितने पैसे में ये डील की, इस बारे में जानकारी पब्लिक नहीं की गई है. लेकिन पहले की रिपोर्ट्स के मुताबिक ये डील 30-60 मिलियन डॉलर के बीच बताई जा रही है.

Zee का कहना है कि वो देश के स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग इकोसिस्टम को और मजबूत बनाना चाहते हैं. फैंस अब बिना किसी टेंशन के 2026 वर्ल्ड कप का पूरा मजा ले सकेंगे.

वीडियो: FIFA World Cup 20230 की तैयारी के कारण 30 लाख कुत्तों की जान को खतरा, Morocco में क्या हो रहा है?

Advertisement