The Lallantop

IND Vs SL Test: टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान, इस प्लेयर के सरप्राइज डेब्यू ने चौंकाया!

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया गया है. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की टीम में वापसी हुई है. ऑफ स्पिनर सारांश जैन (Saransh Jain) को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी.

Advertisement
post-main-image
जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा नवंबर 2025 के बाद से टेस्ट टीम में लौटे हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 15 सदस्यों की टीम घोषित की है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की वापसी हुई है और सारांश जैन को पहली बार शामिल किया गया है।
  • कई नियमित खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से या फिटनेस संबंधी कारणों से श्रीलंका के खिलाफ टीम में नहीं हैं, जिसमें नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा प्रमुख हैं, साथ ही बुमराह और साई सुदर्शन की फिटनेस को लेकर संशय है।
  • इस टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे और केएल राहुल वाइस-कप्तान होंगे; टीम में नए और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद बुमराह और सुदर्शन खेलेंगे।

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया गया है. टेस्ट टीम में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की वापसी हुई है. इसके अलावा सारांश जैन (Saransh Jain) को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के कई रेगुलर प्लेयर शामिल नहीं हैं. इसके अलावा कुछ सीनियर प्लेयर की फिटनेस पर अभी भी शक है.

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. केएल राहुल को वाइस कैप्टन बनाया गया है.

15 सदस्यीय टीम में कुछ एक्सपीरिएंस्ड और कुछ नए प्लेयर को मौका दिया गया है. टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया कुछ रेगुलर प्लेयर्स के बिना खेलेगी. चोट की वजह से इंग्लैंड टूर से बाहर हुए नीतीश कुमार रेड्डी, श्रीलंका दौरे पर भी नहीं जा पाएंगे. उनकी जांघ में चोट है. हर्षित राणा भी श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. वह चार महीने बाद टीम इंडिया में वापस आए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद, इंजर्ड होकर वह टीम से बाहर हो गए.

Advertisement
बुमराह-सुदर्शन का खेलना तय नहीं

जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है. लेकिन, इन दोनों प्लेयर्स के खेलने पर संशय है. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद ही, बुमराह और सुदर्शन टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे.  फिलहाल, दोनों खिलाड़ियों के नाम के आगे सब्जेक्ट टू फिटनेस डिस्क्लैमर लगा हुआ है. इसके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे.

बुमराह के साथ क्या हुआ?

जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में कमबैक किया था. IPL 2026 के बाद बुमराह को रेस्ट दिया गया था. जिसकी, वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ होम सीरीज में नहीं खेले. बुमराह आयरलैंड और इंगलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं थे.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई तक रेस्ट पर हैं. इसके बाद वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को रिपोर्ट करेंगे. उनकी वापसी की तारीख उनके नए मेडिकल टेस्ट के बाद तय की जाएगी.

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे को हराकर फुल कॉन्फिडेंस में कोच वीवीएस लक्ष्मण, कप्तान अय्यर की तारीफों के पुल बांध दिए

पेसर गुरनूर बरार को मिली जगह

पेसर गुरनूर बरार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. इससे पहले, उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भी टेस्ट टीम में जगह मिली थी. लेकिन, वह टेस्ट में खेल नहीं पाए थे. गुरनूर श्रीलंका टूर पर मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मिलकर पेस अटैक को धार देंगे.

श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कैप्टन), केएल राहुल (वाइस-कैप्टन), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement