श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जल्द ही टीम का ऐलान होने वाला है. यह सीरीज 15 अगस्त से श्रीलंका में खेली जानी है. भारतीय सेलेक्टर जब टीम चुनने बैठेंगे तो वह काफी दुविधा में होंगे क्योंकि उनके कई खिलाड़ी सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और साई सुदर्शन के चयन पर सस्पेंस है. ऐसे में टीम इंडिया की WTC फाइनल के लिए वापसी की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है.
बुमराह, सुंदर समेत 5 प्लेयर्स चोटिल, श्रीलंका में अब कैसे होगी WTC में वापसी?
BCCI के बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने फिटनेस संबंधी अपडेट जारी किया है. इस अपडेट ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स का काम बढ़ा दिया है.

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से पहले फिट नहीं हो पाएंगे. ऐसे में पहले टेस्ट के लिए उन्हें सेलेक्ट नहीं किया जाएगा. टीम को एक रिजर्व स्पिनर की जरूरत है.
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर सुंदर को जगह नहीं मिलती है तो टीम को स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव के अलावा चौथे ऑप्शन की तलाश करनी होगी. ऐसे में ऑफ-स्पिनर सारांश जैन को मौका मिल सकता है.
सारांश ने हाल में श्रीलंका ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने दो मैचों में छह विकेट लिए थे और एक मैच में नाबाद 70 रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी को देखते हुए वह हेड कोच की पहली पसंद हो सकते हैं.
हर्षित राणा और नीतीश नहीं खेलेंगे सीरीजBCCI के बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने फिटनेस संबंधी अपडेट जारी कर बताया है कि हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी दोनों ही श्रीलंका के खिलाफ पूरी टेस्ट से ही बाहर होंगे. यह दोनों खिलाड़ी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं. दोनों का रिहैब चल रहा है. भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह 30 जुलाई के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचेंगे. वहां उनका एक बार फिर से मेडिकल टेस्ट होगा. उसके बाद ही उनके सेलेक्शशन पर चर्चा होगी. साई सुदर्शन भी इस समय रिहैब में हैं. उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है, लेकिन अब तक क्लियरेंस नहीं मिला है.
यह भी पढ़ें- अनाहत बनीं जूनियर वर्ल्ड चैंपियन, खत्म किया इजिप्ट का 16 साल का वर्चस्व
बुमराह के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा संभालेंगे. एक अन्य तेज गेंदबाज आकाश दीप अभी भी ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ से उबर रहे हैं. उनको लेकर बताया गया है कि आकाश निर्देशों के अनुसार, हर दिन लगभग 12-15 गेंदें फेंक रहे हैं. उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी कुछ समय लगेगा. वहीं, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह से फिट हो गए हैं. वो अगस्त से भारत की तरफ से लिमिटेड ओवर क्रिकेट खेलने के लिए मौजूद रहेंगे.
वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?












