संसद में मानसून सत्र जारी है. आज यानी 28 जुलाई को भी सदन में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हो सकती है. इसी बीच सदन की कार्यवाही से पहले बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सबका ध्यान खींचा. वे सदन में सिर पर पट्टी पहने और हाथ में लाठी लिए पहुंचे. पट्टी पर ‘JUSTICE’ लिखा हुआ है. उनका कहना है कि NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ जो हिंसा हुई उसके विरोध में उनका ये प्रतीकात्मक आंदोलन है.
पप्पू यादव को ये क्या हो गया! माथे पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर संसद पहुंचे
Pappu Yadav Loksabha: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव मंगलवार को संसद पहुंचे. इस दौरान उनके माथे पर मेडिकल पट्टी और हाथ में लाठी दिखी. जब मीडिया ने उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होंने पूरी बात बताई.

उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए सरकार पर कई आरोप लगाए. उन्होंने प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए बल प्रयोग का कड़ा विरोध किया. साथ ही पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की भी आलोचना की. पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा,
‘पुलिस यहां गुंडई कर रही है. छात्रों पर AK-47 चल रही है. जो गोली कभी कश्मीर में चलती थी वो यहां चलवाई जा रही है. बिहार में इनका जुल्म बहुत बढ़ गया है. राजस्थान में डंडे बरस रहे हैं. इन लोगों ने सबको पीटा है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव किसी को नहीं छोड़ा. इसलिए हम लाठी लेकर चलते हैं.’
पप्पू यादव ने कहा कि वो सदन में लाठी लेकर इसलिए पहुंचे हैं ताकि सबको बता सकें कि बच्चों को इसी डंडे से पीटा गया है. उन्होंने अपने हाथ में भी पट्टी बांधी है. उन्होंने ये भी दावा किया कि गुजरात में कल ही पेपर लीक हुआ है. हालांकि, इसकी कोई और जानकारी नहीं दी.
ये भी पढ़ें: पप्पू यादव को धमकी देने वाला 'लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नहीं उनका अपना आदमी', बिहार पुलिस का बड़ा दावा
पप्पू यादव ने एक और बात पर अपनी नाराजगी दर्ज कराई. उन्होंने गुस्से में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान चोर हैं और उन्हें मिथिला का सम्मान पहनाया गया. उन्होंने बताया कि ‘मिथिला पाग’ मिथिला का सम्मान है और धर्मेंद्र प्रधान को इसे पहनाकर बिहार की संस्कृति को ठेस पहुंचाई गई है. पप्पू यादव का कहना है कि उनका ये विरोध प्रदर्शन छात्रों पर हुए हमले और बिहार में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रतीकात्मक है.
NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर संसद में गतिरोध जारी है. मंगलवार, 28 जुलाई को लोकसभा में कार्यवाही से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के साथ लगातार बातचीत कर गतिरोध खत्म करने की कोशिश की. बताया जाता है कि उनके प्रयासों के बाद कुछ विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा शुरू करने पर सहमति जताई है.
वीडियो: पप्पू यादव की गिरफ्तारी के समय क्या हुआ?












