The Lallantop

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान!

ग्राउंड लेवल पर राहत सामग्री पहुंचाने में असम का सलमान खान फैन क्लब उनकी मदद कर रहा है.

Advertisement
post-main-image
असम बाढ़ के कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर माइग्रेट होना पड़ा है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के माध्यम से असम बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री भेजने और सहायता के लिए कई चरणों में मदद पहुंचाने का निर्णय लिया है।
  • असम में छः दशक की सबसे भयंकर बाढ़ से छह लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और राहत कार्य चुनौतीपूर्ण स्थिति के कारण जरूरी हो गया है।
  • सलमान खान के इस राहत अभियान से असम के अधिक जिलों तक मदद का विस्तार होगा और प्रभावित स्कूल व अस्पतालों की मरम्मत की जाएगी।

असम इस वक्त पिछले छह दशक की सबसे भयंकर बाढ़ की चपेट में है. छह लाख से अधिक लोगों इससे प्रभावित हुए हैं. इस खबर के लिखे जाने तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है. कई तो अब तक लापता हैं. ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए Salman Khan आगे आए हैं. अपने चैरिटेबल ऑर्गेनाइजेशन Being Human के ज़रिए वो ग्राउंड लेवल पर लोगों तक राहत सामग्री भिजवा रहे हैं.

Advertisement

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के ज़रिए कई चरण में मदद पहुंचाने का फैसला किया है. खास बात ये है कि इसमें वो अपने फैंस की मदद ले रहे. दरअसल, उन्होंने असम के सलमान खान फैन क्लब से कॉर्डिनेट कर पूरी सिचुएशन का जायज़ा लिया है. सलमान से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वो असम बाढ़ को लेकर काफी चिंतित हैं. इसलिए वामसी पैडिपली की SVC63 की शूटिंग करते हुए भी वो लगातार हर अपडेट पर नज़र बनाए हुए हैं.

असम में बाढ़ से लाखों लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है. इसलिए सलमान ने जिलों के हिसाब से कई फेज़ में मदद पहुंचाने का फैसला किया है. पहले चरण में बीइंग ह्यूमन और सलमान खान फैन क्लब शिवसागर में राहत कार्य शुरू करने वाले हैं. वहां वो जरूरतमंद लोगों तक रेडी-टू-ईट खाने का पैकेट पहुंचा रहे हैं. ये पैकेट फिलहाल गुवाहाटी से शिवसागर ट्रांसपोर्ट किए जा रहे हैं. दूसरा फेज़ अगले हफ्ते से शुरू होगा. उसमें बाढ़ पीड़ितों तक राशन और दवाइयां पहुंचाई जाएंगी. तीसरे चरण में सलमान का फोकस उन स्कूलों और हॉस्पिटल्स की मरम्मत करने पर है, जिन्हें बाढ़ के कारण नुकसान पहुंचा है.

Advertisement

सलमान ने खाने के जो पैकेट भिजवाए हैं, उनमें से बिस्किट, गुड़, पोहा, चिवड़ा, ब्रेड और जैम जैसी चीजें शामिल हैं. उनका ध्यान फिलहाल इस बात पर है कि लोग पहले कुछ खा-पीकर अपनी जान बचाएं. उन्होंने हर पैकेट में इतना खाना भिजवाया है, जिससे हर परिवार कम-से-कम तीन दिनों तक तो सरवाइव कर सके. यही नहीं, उन्होंने खाने के अलावा सैनिट्री पैड्स, मॉसक्विटो कॉइल, पानी की बोतलें और गंदे पानी को साफ़ करने वाले टैबलेट्स भी भिजवाए हैं. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में वो बाकी जिलों तक भी मदद पहुंचाएंगे.

वीडियो: क्या है सोशल मीडिया पर सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट का मतलब?

Advertisement
Advertisement