The Lallantop

WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में उस्मान ख्वाजा के साथ मार्नस लाबुशेन से पारी का आगाज कराने का फैसला किया है. 2023-25 के साइकिल में लाबुशेन का बल्ला नहीं चला, लेकिन टीम के पास और कोई विकल्प नहीं था.

Advertisement
post-main-image
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा. (Photo- PTI)

लॉर्ड्स मैदान पर 11 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की प्लेइंग इलेवन सामने आ गई है. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार की शाम खिलाड़ियों के नामों का एलान किया. ऑस्ट्रेलिया के 11 में से नौ ऐसे खिलाड़ी हैं जो लगातार दूसरे WTC फाइनल में खेलते नजर आएंगे. वहीं साउथ अफ्रीका ने अपनी टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
मार्नस लाबुशेन करेंगे ओपनिंग

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में उस्मान ख्वाजा के साथ मार्नस लाबुशेन से पारी का आगाज कराने का फैसला किया है. 2023-25 के साइकिल में लाबुशेन का बल्ला नहीं चला, लेकिन टीम के पास और कोई विकल्प नहीं था. सलामी बल्लेबाज सैम कोन्सटास को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है. वहीं तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को स्कॉट बोलैंड पर तरजीह दी गई है. हेजलवुड को फिटनेस साबित करने के बाद ये मौका मिला है. साल 2023 में भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बोलैंड ने चोटिल हेजलवुड को रिप्लेस किया था.

डेन पीटरसन को नहीं मिला मौका

वहीं साउथ अफ्रीका के सामने सबसे बड़ा सिर दर्द था तीसरे गेंदबाज का चुनाव. टीम ने आखिरकार लुंगी एंगिडी को डेन पीटरसन पर तरजीह दी. एंगिडी ने पिछले साल अगस्त से कोई टेस्ट नहीं खेला है. हालांकि 19 टेस्ट मैचों के करियर में उनके नाम 55 विकेट हैं. वहीं पीटरसन पिछले दो महीने में इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में मिडिलसेक्स के लिए तीन मैच खेल चुके हैं. उन्हें इन कंडीशंस में खेलने का अच्छा अनुभव है.

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने एंगिडी के चयन पर कहा ,

यह बहुत कठिन फैसला था. हमने पिछले सीजन में डेन पीटरसन को शानदार प्रदर्शन करते देखा है. लेकिन हालात को देखते हुए लुंगी को चुना है क्योंकि उनका रिकॉर्ड बेहतर है. हमारे पास वियान मूल्डर जैसा खिलाड़ी है जो पीटरसन की तरह ही प्रदर्शन कर सकता है.

.यह भी पढ़ें - WTC फाइनल नहीं खेलकर भी टीम इंडिया की मौज, पैसा ही इतना मिल रहा है 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

टेंबा बावुमा (कप्तान) , एडेन मार्करम, रियान रिकेलटन, वियान मूल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन्ने, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एंगिडी.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यु वेबस्टर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड.

वीडियो: कोहली और रोहित के टीम में न होने पर रिकी पोंटिंग ने क्या कहा?

Advertisement