The Lallantop

रयान टेन डोशेट ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, इस्तीफा देने की वजह क्या है?

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह दो साल से टीम इंडिया (Team India) के साथ थे. उन्हें जुलाई 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया था.

Advertisement
post-main-image
रयान टेन डोशेट दो साल तक टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रहे. (फोटो- PTI)

टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह दो साल से टीम इंडिया (Team India) के साथ थे. उन्हें जुलाई 2024 में भारतीय टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया था. डोशेट ने टीम इंडिया का साथ ऐसे वक्त छोड़ा है, जब भारत को अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है.

Advertisement

टेन डोशेट का लास्ट असाइनमेंट भारत की इंग्लैंड के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज थी. इस सीरीज के दौरान उन्होंने BCCI को इन्फॉर्म किया था कि वह अपनी जॉब छोड़ रहे हैं. हालांकि, BCCI ने उन्हें 2027 तक एक्सटेंशन देने की पेशकश की थी. लेकिन, डोशेट ने पर्सनल रीजन का हवाला दिया और अपने फैसले पर अड़े रहे.

टेस्ट सीरीज से पहले विदाई

रयान टेन डोशेट ने भारत की टेस्ट सीरीज से पहले टीम का साथ छोड़ा है. भारत अगले महीने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज श्रीलंका से खेलेगा. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा. श्रीलंका टूर पर जाने से पहले BCCI असिस्टेंट कोच की तैनाती करना चाहेगा.

Advertisement
डोशेट कब बने थे असिस्टेंट कोच?

डोशेट जुलाई 2024 में टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच बने थे. उन्होंने गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद अपना पद संभाला. दरअसल, गौतम गंभीर ने ही बोर्ड से डोशेट को सहायक कोच बनाने की मांग की थी. इससे पहले डोशेट ने गंभीर के साथ IPLटीम KKR के लिए काम किया था.

कई डिपार्टमेंट में काम किया

डोशेट ने अपने कार्यकाल के दौरान कई डिपार्टमेंट में काम किया. उन्होंने बैटिंग की तैयारी, फील्डिंग ड्रिल और टैक्टिकल प्लानिंग में सहायता की. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने 2025 में एशिया कप जीता. जबकि, 2026 में मेंस T20 वर्ल्ड कप जीतकर टाइटल डिफेंड किया.

हालांकि, उनके टेन्योर में टीम इंडिया की टेस्ट में भद्द पिट गई. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका ने भारत को उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया. इसके बाद, भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी शर्मनाक हार झेलनी पड़ी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी बैटर्स ने तो 'इतिहास' रच दिया, 5 ओवरों में एक भी रन नहीं, हर ओवर में गंवाया विकेट

क्यों छोड़ा टीम इंडिया का साथ?

BCCI भले डोशेट का कार्यकाल बढ़ाना चाहता था. लेकिन, कुछ समय पहले PTI की रिपोर्ट में कहा गया था कि डोशेट कोचिंग सेट-अप में अपनी जिम्मदारियों को लेकर परेशान और निराश थे. शुरू में उनसे कहा गया था कि वह जल्द ही टीम इंडिया के स्पेशलिस्ट फील्डिंग कोच बन जाएंगे. लेकिन, फील्डिंग कोच का पद अभी भी टी दिलीप के पास है. इस बीच डोशेट ऑलराउंड असिस्टेंट कोच बने रहे. उन्हें काम को लेकर कोई क्लैरिटी नहीं दी गई.

क्या करेंगे डोशेट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी उम्मीद है कि रयान टेन डोशेट दोबारा KKR जॉइन कर सकते हैं. उन्होंने प्लेयर और कोच के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ लंबा वक्त बिताया है. KKR ने जब 2012 और 2014 में IPL का फाइनल जीता, तो डोशेट टीम में प्लेयर के तौर पर शामिल थे. इसके बाद, 2024 में वह KKR के फील्डिंग कोच बने. वह 2024 में भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच बनने से पहले तक KKR के साथ थे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement