The Lallantop

नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर CWG में फ्लॉप, जानिए कहां कर दी गलती?

पंजाब के 25 साल के खिलाड़ी गुरिंदरवीर ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. वह 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय हैं. लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में हीट में बाहर हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
गुरिंदरवीर सिंह भारत के 100 मीटर के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में 100 मीटर हीट्स में 10.39 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई नहीं कर पाए।
  • गुरिंदरवीर ने मई में 10.09 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्होंने फाइनल में जगह नहीं बनाई और अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दोहरा पाए।
  • गुरिंदरवीर के कोच ने कहा कि उनकी मौजूद फिटनेस नाकाफी थी, जिससे उन्होंने अंतिम 20 मीटर में रफ्तार कम कर दी, जिसके कारण वह 28वें स्थान पर रहे और आगे प्रतिस्पर्धा से बाहर हो गए।

भारत के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स में हीट्स में ही बाहर हो गए. 100 मीटर की हीट्स में गुरिंदरवीर 10.39 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वह फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए. सभी 11 हीट्स के बाद टॉप 17 खिलाड़ियों को मौका मिलना था. लेकिन गुरिंदरवीर 28वें स्थान पर रहे. आखिर गुरिंदरवीर ने गलती कहां की?

Advertisement
गुरिंदरवीर नहीं कर पाए क्वालिफाई

पंजाब के 25 साल के खिलाड़ी गुरिंदरवीर ने मई में रांची में फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. वह 10.10 सेकंड से कम समय निकालने वाले पहले भारतीय हैं. लेकिन यहां वह इस प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाए. अपनी बेस्ट टाइमिंग के साथ वह क्वालिफाई कर सकते थे.

गुरिंदरवीर ने हीट चार की पांचवीं लेन में अच्छी शुरुआत की. वह शुरू में जमैका के रोहन वॉटसन के साथ बने रहे, लेकिन जमैका के खिलाड़ी ने अंतिम 30-35 मीटर में तेजी दिखाई और 10.13 सेकंड के साथ पहला स्थान हासिल किया. गुरिंदरवीर ने सबसे बड़ी गलती आखिरी के 20 सेकंड में की. उन्होंने आखिरी 20 मीटर में अपनी रफ्तार धीमी कर ली थी. इसी कारण उनकी टाइमिंग में फर्क आ गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें- CWG 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर, 199 किलो वजन उठाया 

कहां हुई गलती?

गुरिंदरवीर के इस प्रदर्शन के बाद उनके कोच ने उनका बचाव किया है. उन्होंने बताया कि गुरिदरवीर को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं. उनकी टाइमिंग को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन लोगों को पूरा सच नहीं पता. NNIS स्पोर्ट्स के मुताबिक जेम्स हिलर ने कहा,

हर कोई उनके टाइमिंग को देखेगा और कहेगा कि वह अपना बेस्ट नहीं कर पाया. गुरविंदरवीर को हैमस्ट्रिंग है. हमने इस बारे में अब तक नहीं बताया. फिलहाल उसकी जैसी फिटनेस है, उससे वह पहले 60 मीटर बढ़िया तरह से दौड़ सकता था.

Advertisement

गुरविंदरवीर भले ही कुछ अच्छा नहीं कर पाए, लेकिन भारतीय हर्डलर तेजस शिरसे ने फाइनल में जगह बनाई. तेजस शिर्से ने सोमवार को हीट में 13.76 सेकंड के समय के साथ छठवें स्थान पर रहकर 110 मीटर हर्डल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. वह ऐसा करने वाले देश के पहले खिलाड़ी हैं. इस 24 साल के भारतीय खिलाड़ी ने हीट एक में तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें इंग्लैंड के सैमुअल बेनेट ने 13.20 सेकंड के समय के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया.

वीडियो: कुलदीप यादव ने गौतम गंभीर को क्या चुनौती दे दी?

Advertisement