The Lallantop

सर्वेश कुशारे की CWG में ऐतिहासिक छलांग, भारत के खाते में पहला हाई जंप सिल्वर

CWG 2026 Sarvesh Kushare: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के हाई जंपर सर्वेश कुशारे ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले वह भारत के पहले एथलीट बने हैं.

Advertisement
post-main-image
पुरुषों की हाई जंप इवेंट में भारत के सर्वेश कुशारे ने देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के एथलीट सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में 2.25 मीटर की छलांग लगाकर पहला सिल्वर मेडल जीता।
  • हाई जंप इवेंट में भारत के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन तेजस्विन शंकर को शुरुआती चरण में चोट और DNS स्थिति के कारण प्रतिस्पर्धा छोड़नी पड़ी।
  • सर्वेश कुशारे के सिल्वर मेडल के बाद भारतीय हाई जंप में पहली बार यह उपलब्धि हासिल हुई है, जिससे भविष्य में इस खेल में और ध्यान दिया जा सकता है।

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2026) में जिस एक एथलेटिक्स इवेंट्स से भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें थीं, वह था हाई जंप. इस इवेंट में भारत के तीन खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे. लेकिन भारत के खाते में केवल एक ही मेडल आया. मौजूदा नेशनल रिकॉर्ड होल्डर सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की जंप के साथ सिल्वर मेडल जीता. भारत को इन खेलों में हाई जंप में पहली बार सिल्वर मेडल मिला है. यह भारत का टूर्नामेंट में सातवां मेडल था.

Advertisement
सर्वेश कुशारे का परफॉरमेंस 

सर्वेश कुशारे ने 2.05 मीटर की जंप से शुरुआत की. इसके बाद 2.10, 2.15 और 2.20 उन्होंने आसानी से पार किया. उनके लिए मुश्किल आई 2.25 मीटर की जंप में. वह शुरुआत के दो अटेंप्ट में फेल रहे. इस दौरान तेजस्विन शंकर उन्हें गाइड करते हुए नजर आए. आखिरी अटेंप्ट में कुशारे ने यह बाधा भी पार कर ली. उन्होंने 2.28 मीटर का अटेंप्ट लिया लेकिन फेल रहे. 

गोल्ड जीतने वाले जमैका के रोमेन बेकफोर्ड भी 2.28 मीटर की जंप नहीं ले सके. लेकिन उन्होंने पहले ही अटेंप्ट में 2.25 क्लियर कर लिया था. इस कारण कुशारे को सिल्वर और रोमेन को गोल्ड मिला. इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल किमानी जैक के नाम रहा. उनकी बेस्ट जंप 2.20 मीटर की रही.

Advertisement
दो और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया 

सर्वेश कुशारे के अलावा भारत के दिग्गज एथलीट तेजस्विन शंकर और आदर्श राम ने भी हिस्सा लिया था. कुशारे ने हाल ही में तेजस्विन शंकर के ही 8 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ा था. इवेंट शुरू होने से पहले ही ड्रामा शुरू हो गया जब तेजस्विन के नाम के आगे DNS (Did Not Start) लिखा था. यानी शुरू होने से पहले ही उन्हें बाहर माना गया, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया. तेजस्विन ने अपने अटेंप्ट में 2.05 का अटेंप्ट किया, लेकिन वह पहली बार में फेल रहे. इस जंप के बाद तेजस्विन थोड़े लंगड़ाते हुए नजर आ रहे थे. उन्होंने पहले जंप के बाद ही इवेंट से हटने का फैसला किया.

वहीं आर्दश राम ने 2.10 मीटर के जंप के साथ शुरुआत की. उन्होंने इसे आसानी से पार कर लिया. इसके बाद 2.15 भी पार किया. हालांकि 2.20 उनके लिए जी का जंजाल बन गया. उन्होंने तीन जंप लिए लेकिन वह 2.20 मीटर का जंप नहीं ले सके. वह 2.15 मीटर की जंप के साथ मेडल की रेस से बाहर हो गए. तेजस्विन को कॉमनवेल्थ गेम्स में ही डेकथलॉन इवेंट में भी हिस्सा लेना है. इसी वजह से शायद वह यहां कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे. आपको बता दें कि तेजस्विन डेकथलॉन के नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हैं.

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप में सर्वेश कुशारे का कमाल, सबसे बड़े मंच पर किया पर्सनल बेस्ट

Advertisement

सर्वेश कुशारे के लिए यह साल ऐतिहासिक ही रहा है. कॉमनवेल्थ से पहले डायमंड लीग में भी कुशारे ने खास कारनामा कर दिखाया था. भारतीय हाई जम्पर एथलीट सर्वेश कुशारे मोनाको डायमंड लीग में डेब्यू करते हुए तीसरे स्थान पर रहे. वह पोडियम पर फिनिश करने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर एथलीट बन गए थे. 31 साल के सर्वेश कुशारे ने 2.26 मीटर की जम्प करने के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया.

वीडियो: टोक्यो पैरालंपिक्स: भारत के प्रवीण कुमार ने हाई जंप मुकाबले में सिल्वर जीता

Advertisement