The Lallantop

"चुप रही क्योंकि डरी हुई थी..."- बादशाह की पत्नी ने उन पर क्या आरोप लगा दिए?

ईशा ने कहा कि बादशाह के रसूख और ताकत को देखते हुए चुप रहना ही उनके लिए सबसे ज़्यादा सुरक्षित था. मगर अब नहीं.

Advertisement
post-main-image
बादशाह और ईशा रिखी ने मार्च 2026 में ही शादी की थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ईशा रिक्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि वह अपने पति बादशाह के डर से लंबे समय तक चुप रहीं, लेकिन अब उन्होंने हिम्मत दिखाने का फैसला किया है।
  • ईशा और बादशाह के बीच विवाद की खबरें तब शुरू हुईं जब ईशा ने एक वीडियो मोन्टाज के कैप्शन में संकेत दिए कि उनके संबंधों में समस्या है, जिससे सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई।
  • ईशा के पोस्ट के बाद बादशाह ने कोई टिप्पणी नहीं की है, जबकि ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किए हैं जिन्हें लोग इस मामले से जोड़कर देख रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रैपर Badshah और उनकी पत्नी Isha Rikhi को लेकर बहुत सारी बातें हो रही हैं. लोगों ने ईशा के हफ्ते भर पुराने एक क्रिप्टिक पोस्ट के आधार पर कई तुक्के लगाए. अब ईशा ने एक और पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने अपनी बातें खुलकर रखी हैं. इसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वो अपने पति यानी बादशाह के डर से अब तक चुप थीं. मगर इसका मतलब ये नहीं कि उनके ज़िंदगी में सबकुछ ठीक चल रहा है.

Advertisement

ईशा एक पेशेवर मॉडल और पंजाबी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 'अरदास' और 'नवाबज़ादे' जैसी फिल्मों में काम किया है. वो बादशाह की दूसरी पत्नी हैं. दोनों ने इसी साल मार्च में शादी की थी. मगर 22 जुलाई को ईशा की इंस्टाग्राम पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा. दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर बादशाह और अपना एक वीडियो मोन्टाज शेयर किया था. उसमें उनकी शादी वाली क्लिप भी थी. मगर चर्चा की वजह ये फुटेज नहीं, बल्कि साथ लिखा गया कैप्शन है. ईशा ने लिखा- "Every storm is a lesson. Every prayer is hope." इसके साथ उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी डाला, जिसे देखकर लोगों ने अनुमान लगाया कि उनके बीच सब ठीक नहीं चल रहा.

isha
ईशा रिखी का पहला पोस्ट.

पिछले एक हफ्ते से लोग इंटरनेट पर ईशा को बार-बार टैग करके इस बाबत सवाल कर रहे थे. ऐसे में उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा,

Advertisement

"कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके घाव शरीर पर कोई निशान नहीं छोड़ते. मैं बहुत लंबे समय तक चुप रही. ऐसा इसलिए क्योंकि मैं डरी हुई थी. मुझे लगता था कि मेरे पति (बादशाह) के पास इतना इन्फ़लुएंस, पावर और रिसोर्स है कि उनके खिलाफ चुप रहना ही मेरे लिए सबसे सुरक्षित है. मगर मेरी चुप्पी का मतलब ये नहीं था कि मैंने सब कुछ स्वीकार कर लिया था. वो सिर्फ खुद को बचाने का एक तरीका था. लेकिन आज मैंने डर नहीं, बल्कि हिम्मत को चुना है. हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न होऊं. लेकिन अब मैं ये दिखावा भी नहीं कर सकती कि सब कुछ ठीक है."

isha
ईशा रिखी का दूसरा पोस्ट.

ईशा के इस पोस्ट पर बादशाह ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है. हां, उनकी सास यानी ईशा की मां पूनम रिखी ने कुछ ऐसे पोस्ट्स जरूर किए, जिन्हें लोग इस मामले से जोड़कर देख रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. उसमें लिखा था कि यदि तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे तो भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे. 

isha
पूनम रिखी का पोस्ट.

इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया. उसके मुताबिक, कर्म कभी माफ नहीं करता. अगर किसी को रुलाया है, तो तुम्हारा रोना भी तय है. कर्म से बड़ा कोई जज नहीं और उसका लिखा कभी झूठा नहीं होता. इसलिए भगवान एक बार को तुम्हें माफ भी कर दें, लेकिन कर्म कभी माफ नहीं करेगा. अब ये पोस्ट बादशाह और ईशा वाले मामले से कनेक्टेड है या नहीं, ये केवल वही लोग बता सकते हैं.

Advertisement

वीडियो: हनी सिंह-बादशाह के सबसे भद्दे गाने पर कोर्ट ने लगाया बैन, क्या कहा?

Advertisement