The Lallantop

ताजमहल देख रही विदेशी महिला को बंदर ने घायल किया, फिर एंबुलेंस वाले ने तड़पाया

Taj Mahal Monkey attack on foreign tourist: ताजमहल घूमने आई एक विदेशी महिला पर बंदर ने अटैक कर दिया. हमले में महिला को काफी चोट आई. उसके हाथ से खून निकलने लगा. घटना के बाद तुरंत एंबुलेंस को बुलाया गया. लेकिन एक घंटे बाद तक भी एंबुलेंस मौक पर नहीं पहुंची.

Advertisement
post-main-image
दक्षिण कोरिया से आई महिला पर्यटक पर बंदरों ने अटैक किया. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ताजमहल के पूर्वी गेट के बाहर एक महिला पर्यटक को बंदर ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं और तुरंत एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया।
  • बताया गया कि ताजमहल क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती समस्या और आगरा नगर निगम को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा आवारा जानवरों के नियंत्रण के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई।
  • एंबुलेंस ड्राइवर की देरी पर ताजमहल प्रशासन ने शिकायत दर्ज कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी है, तथा बंदरों की बढ़ती उपस्थिति के कारण सुरक्षा व्यवस्था में सुधार पर विचार किया जा रहा है।

सेवन वंडर्स में से एक ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए फेमस है. दुनिया भर से टूरिस्ट इसे देखने आते हैं. लेकिन इन दिनों पर्यटक बंदरों से परेशान हैं. हाल में साउथ कोरिया से ताजमहल देखने आगरा पहुंची महिला को एक बंदर ने काट लिया. इसके बाद प्रशासन की फजीहत तय थी. क्योंकि दुनिया के इस सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट के पास प्रशासन ने एक एंबुलेंस तक नहीं लगाई थी. बंदर के हमले के बाद महिला काफी देर तक तड़पती रही, लेकिन कोई एंबुलेंस उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए वहां नहीं आई.

Advertisement

घटना रविवार, 26 जुलाई की है. बंदर के हमले के बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाने के लिए तुरंत एंबुलेंस को फोन किया. लेकिन करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद भी ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके पर नहीं पहुंचा. बाद में एक बैटरी वीकल से महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया.

बंदर समस्या, एंबुलेंस उससे बड़ी परेशानी

इंडिया टुडे के लिए अरविंद शर्मा की रिपोर्ट में बताया गया कि यह घटना ताजमहल के पूर्वी गेट के बाहर सुबह करीब 7 बजे हुई. महिला का नाम किम मेह है. वह सीढ़ियों के पास खड़े होकर अपने साथी का इंतजार कर रही थीं. तभी एक बंदर ने किम के दाएं हाथ पर बुरी तरह काट लिया. किम के हाथ से खून बहने लगा. उनकी चीख सुन लोगों ने बंदर को भगाया.

Advertisement

ट्रीटमेंट के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) कर्मचारी ने एंबुलेंस चालक को फोन किया. रिपोर्ट के मुताबिक वो 5 मिनट में, 10 मिनट में आने की बात करता रहा. लेकिन एक घंटे तक भी वह मौके पर नहीं पहुंचा. इस बीच महिला को ताजमहल के पास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बैटरी कार बुलाकर उन्हें एक निजी अस्पताल भेजा गया.

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर ने फोन पर बात करते हुए बताया कि एंबुलेंस ड्राइवर की लापरवाही को गंभीर मानते हुए एक रिपोर्ट बनाई गई है. उसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को कार्रवाई के लिए भेज दिया है.

ये भी पढ़ें: कैब का वेट करती लड़की से स्कूटी सवार बोला, '10 हजार में चलोगी', वीडियो रिकॉर्डिंग के डर से भागा

Advertisement
ताजमहल के सेंट्रल टैंक में मजे करते दिखे बंदर

बंदरों का ताजमहल में उत्पात मचाते हुए भी एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो सेंट्रल टैंक के पानी में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं. कलंदर ने इस परेशानी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ताजमहल परिसर और आसपास बंदरों की समस्या बढ़ी है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने करीब एक महीने पहले ही आगरा नगर निगम को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था. पत्र में बंदरों और आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की गई थी. लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है. 

वीडियो: बागेश्वर धाम में नया विवाद, धीरेंद्र शास्त्री और उनके भाई पर लगे गंभीर आरोप

Advertisement