इंडियन वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी (Raja Muthupandi) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार सफलता हासिल की. उन्होंने मेंस 65 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता. तामिलनाडु के इस वेटलिफ्टर ने टोटल 286 किलोग्राम का वजन उठाया. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में चौथे दिन यह भारत का तीसरा मेडल रहा.
राजा मुथुपंडी का 'किंग' वाले अंदाज में कमबैक, इंजरी के बाद CWG में जीता मेडल
इंडियन वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी (Raja Muthupandi) ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार सफलता हासिल की. उन्होंने भारत को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल दिलाया. मुथुपंडी ने कुल 286 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता.

26 साल के राजा मुथुपंडी ने गेम में सधी हुई शुरुआत की. वह स्नैच राउंड में अपने पहले अटैम्प्ट में 158 किलो वजन उठाने में नाकाम रहे थे. लेकिन, दूसरे प्रयास में उन्होंने 126 किलो वजन उठाकर बढ़त हासिल की. इसके बाद, क्लीन एंड जर्क राउंड में मुथुपंडी ने 160 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाया. इस तरह उन्होंने कुल 286 किलो वजन उठाकर, भारत के लिए सिल्वल मेडल पक्का किया.
राजा मुथुपंडी की जोरदार वापसीराजा मुथुपंडी ने दमदार वापसी करते हुए सिल्वर मेडल जीता. साल 2019 में वह चोटिल हो गए थे. तब उनका करियर लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच गया था. कोहनी में इंजरी की वजह से वह 2022 में बर्मिघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं हो पाए थे. लेकिन, उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने अपनी ट्रेनिंग और मेहनत पर फोकस रखा. उन्होंने शानदार कमबैक करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल जीता.
मेंस 65 किग्रा कैटेगरी में मलेशिया के मुहम्मद अजनील बिदिन (Muhamad Aznil Bidin) ने गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने टोटल 299 किलो वजन उठाया. यह उनका कॉमनवेल्थ गेम्स में नया रिकॉर्ड है. उन्होंने इन खेलों में अपनी गोल्ड मेडल की हैट्रिक भी लगाई. अजनील ने 2018 और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था.
इस कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल पपुआ न्यू गिनी के मोरिया बारू ( Morea Baru) के नाम रहा. बारू ने टोटल 282 किलो वजन उठाकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया.
ये भी पढ़ें: ऋषिकांता सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल! स्नैच कैटेगरी में बनाया CWG रिकॉर्ड
भारत ने जीते 3 मेडलकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चौथे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया. चौथे दिन भारत के नाम 3 मेडल रहे. राजा मुथुपंडी से पहले ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता. जबकि, चनमबम ऋषिकांता सिंह ने पुरुषों की 60 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत अब तक 4 मेडल जीत चुका है. जिनमें, एक गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल शामिल है.
वीडियो: मीराबाई चानू, जो मणिपुर में ट्रेनिंग सेंटर पहुंचने के लिए ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट लेती थीं












