The Lallantop

नीरज चोपड़ा ने विदेशी फैन को ऑटोग्राफ देने से पहले इनकार क्यों किया? वजह कायल कर देगी

फाइनल में नीरज ने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया और गोल्ड मेडल जीता.

Advertisement
post-main-image
महिला की शर्ट पर ऑटोग्राफ देते नीरज चोपड़ा. (फोटो- जोनाथन सेल्वाराज ट्विटर)

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) फिर सुर्खियों में हैं. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने इतिहास रचा है. फाइनल में नीरज ने 88.17 मीटर का थ्रो फेंका. इसके साथ ही चोपड़ा ट्रैक एंड फील्ड टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए. मैच के बाद नीरज के लिए एक भावुक पल आया. एक महिला प्रशंसक नीरज से ऑटोग्राफ लेने आई. फिर नीरज ने जो किया वो काफी सराहा जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, गोल्ड जीतने के बाद हंगरी की एक महिला प्रशंसक नीरज चोपड़ा के पास पहुंची. महिला भारतीय तिरंगे झंडे के साथ नीरज के पास गई. और उस पर ऑटोग्राफ देने को कहा. नीरज ने हां तो कर दिया, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि महिला भारतीय तिरंगे पर ऑटोग्राफ देने की बात कर रही है. जिसके बाद नीरज ने महिला से कहा,

“वहां नहीं साइन कर सकता.”

Advertisement

लेकिन नीरज चोपड़ा ने महिला को निराश नहीं किया. उन्होंने महिला की टीशर्ट पर ऑटोग्राफ दिया. जिसके बाद से नीरज की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है. फोटो में नीरज ऑटोग्राफ देते हुए दिख रहे हैं. वहीं पास रखी टेबल पर भारतीय तिरंगा झंडा भी रखा हुआ है.

फाइनल में क्या हुआ?

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में नीरज की शुरुआत ठीक नहीं रही. उन्होंने फाउल के साथ शुरुआत की. लेकिन नीरज ने दूसरे प्रयास में वापसी की. 88.17 मीटर का थ्रो किया. साथ ही हासिल किया पहला स्थान. मतलब गोल्ड मेडल अपने नाम किया. वहीं पाकिस्तान के अरशद नदीम ने अपने तीसरे प्रयास में 87.82 मीटर का थ्रो कर अपना बेस्ट थ्रो किया. उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. इस कैटेगरी में किशोर जेना ने पांचवां और डीपी मनु ने छठवां स्थान हासिल किया.

ट्रैक एंड फील्ड में पहला गोल्ड

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रैक एंड फील्ड कैटेगरी में भारत के लिए ये पहला गोल्ड मेडल है. इससे पहले लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने साल 2003 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. जबकि नीरज ने पिछले साल सिल्वर मेडल जीता था. नीरज ने ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के अभिनव बिंद्रा के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. बिंद्रा ने साल 2006 की वर्ल्ड चैंपियनशिप और 2008 के बीजिंग ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था.

Advertisement

वीडियो: नीरज चोपड़ा के बचपन और शादी पर माता-पिता ने क्या खुलासा कर दिया?

Advertisement