The Lallantop

IPL खेल रहे मार्श चोटिल, ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान सीरीज से पहले बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 30 मई को रावलपिंडी में खेलेगी. इसके बाद टीम लाहौर जाएगी. जहां अगले दोनों मैच होंगे.

Advertisement
post-main-image
मिचेल मार्श चोट के कारण अभी पर्थ में ही रहेंगे. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श एंकल इंजरी के कारण पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं, और उनकी जगह जॉस इंग्लिस को कप्तानी दी गई है।
  • मिचेल मार्श की चोट IPL 2026 के दौरान लगी थी, जिसके कारण वह पर्थ में इलाज करवा रहे हैं, जिससे ऑस्ट्रेलिया को आगामी सीरीज में नेतृत्व परिवर्तन करना पड़ा।
  • मार्श के बाहर होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी में बदलाव हुआ है, और पाकिस्तान के खिलाफ 30 मई को शुरू होने वाली वनडे सीरीज में जॉस इंग्लिस कप्तान के रूप में खेलेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने बताया कि सीरीज से ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श बाहर हो गए हैं (Mitchell Marsh ruled out). मार्श एंकल इंजरी (एड़ी की चोट) के कारण सीरीज में नहीं खेलेंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मिचेल मार्श की जगह जॉस इंग्लिस को इस ODI सीरीज के लिए कप्तानी दी है. मार्श IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए खेल रहे थे. फ्रेंचाइजी के आखिरी मैच में वो टीम से बाहर थे.

मिचेल मार्श चोट के कारण अभी पर्थ में ही रहेंगे. जहां उनके टेस्ट किए जाएंगे, और उनकी चोट का इलाज किया जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को 9 जून से बांग्लादेश के खिलाफ लिमिटेड ओवरों की सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में मार्श खेलेंगे या नहीं, ये आने वाले दिनों में पता चलेगा.

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 30 मई को रावलपिंडी में खेलेगी. इसके बाद टीम लाहौर जाएगी. जहां अगले दोनों मैच होंगे.

बाबर की वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तानी टीम की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी करेंगे. टीम में 6 महीने बाद बाबर आजम की वापसी हुई है. सलमान आगा को वाइस-कैप्टन बनाया गया है. विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान को 16 मेंबर्स वाली टीम में जगह नहीं मिली है.

बाबर ने पाकिस्तान के लिए आखिरी ODI मैच 16 नवंबर 2025 को रावलपिंडी में श्रीलंका के खिलाफ खेला था. उसके बाद, उन्हें वनडे टीम से ड्रॉप कर दिया गया था.

Advertisement

बाबर के अलावा पाकिस्तान की टीम में जिन दो अनुभवी प्लेयर्स की वापसी हुई है, वो शादाब खान और नसीम शाह हैं. नसीम भी 6 महीने बाद पाकिस्तान की वनडे टीम में लौटे हैं. वो आखिरी बार नवंबर 2025 में बाबर के साथ श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे.

वनडे में शादाब का नाम चौंकाने वाला है. उन्होंने ढाई साल बाद पाकिस्तान की वनडे टीम में वापसी की है. शादाब ने अपना आखिरी वनडे 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान 11 नवंबर 2023 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. उसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे थे.

वीडियो: क्या IPL में पाकिस्तानी गेंदबाज की एंट्री होगी?

Advertisement