The Lallantop

कोहली-पडिक्कल को फंसाया, होल्डर के स्पेल का GT फायदा नहीं उठा पाई

होल्डर IPL 2026 में अब तक 9 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
जेसन होल्डर ने एक ही ओवर में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को आउट किया. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आईपीएल 2026 के क्वालिफाइर मैच में गुजरात टाइटंस के जेसन होल्डर ने अपनी बॉलिंग से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को आउट किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
  • होल्डर को शुरुआती मैचों में मौका नहीं दिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों में 15 विकेट लिए।
  • होल्डर की गेंदबाजी के बावजूद RCB ने 5 विकेट पर 254 रन बनाए, जिससे गुजरात टाइटंस को मैच में जीत नहीं मिली।

IPL 2026 का क्वालिफाइर मैच. गुजरात टाइटंस (GT) के जेसन होल्डर (Jason Holder) ने मैच में अपनी बॉलिंग से एक बार फिर चर्चा बटोरी. उन्होंने इन फॉर्म विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल को एक ही ओवर में आउट पवेलियन भेजा. लेकिन गुजरात की टीम होल्डर के इस स्पेल का फायदा नहीं उठा पाई. RCB ने बोर्ड पर 254 रन लगा दिए. 

Advertisement
होल्डर की खतरनाक बॉलिंग

मैच में जेसन होल्डर पांचवें ओवर में बॉलिंग करने आए. RCB की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी. इस ओवर में होल्डर महंगे रहे. विराट और पडिक्कल ने उनके पहले ओवर में 12 रन जड़ दिए.

इसके बाद होल्डर RCB की पारी का सातवां ओवर फेंकने आए. इस ओवर उन्होंने 10 रन दिए. दूसरी गेंद पर विराट कोहली ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर चौका जड़ा. दो ओवरों में होल्डर 22 रन दे चुके थे. इसके बावजूद कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें अटैक से नहीं हटाया. 

Advertisement

तीसरे ओवर में होल्डर ने कमाल की बॉलिंग की. RCB की इनिंग्स के नौवें ओवर में होल्डर ने गजब की लाइन लेंथ से बॉलिंग कराई. ओवर की दूसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ डाली. विराट ने गेंद पर जोरदार पुल शॉट लगाना चाहा, लेकिन वो इसे मिस टाइम कर बैठे. गेंद ने बल्ले का इनसाइड एज लिया और कोहली प्लेड ऑन हो गए. 

विराट ने इस मैच में 25 गेंदों पर 43 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में एक छक्का और चौके लगाए.

ये भी पढ़ें: फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में वर्ल्ड नंबर 9 को हराने वाले निशेष बसावरेड्डी कौन हैं?

Advertisement

होल्डर यहीं नहीं रुके. उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल को भी फंसा लिया. पडिक्कल ऑफ स्टंप के बाहर जाती बैक ऑफ लेंथ डिलीवरी समझ नहीं पाए. इस गेंद को उन्होंने थर्ड मैन की तरफ खेलने की कोशिश की. गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर जोस बटलर ने कैच लपक लिया. पडिक्कल 19 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए.

जेसन होल्डर ने प्रेशर से भरे मैच में गुजरात को एक वक्त वापसी कराई. 4 ओवर में उन्होंने 39 रन देकर 2 विकेट लिए. लेकिन उनकी इम्पैक्टफुल बॉलिंग का फायदा गुजरात की टीम उठा नहीं पाई. RCB ने 5 विकेट पर 254 रन बना दिए.

कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों में नॉट आउट 93 रनों की तेज पारी खेली. क्रुणाल पंड्या ने 28 गेंद में 43 रन बनाए. 

होल्डर की शानदार गेंदबाजी

जेसन होल्डर को GT ने शुरुआती मैचों में मौका नहीं दिया था. उन्होंने अपना पहला मैच 24 अप्रैल को RCB के खिलाफ खेला. इस मुकाबले में होल्डर ने नॉट आउट 23 रन बनाने के अलावा एक विकेट भी लिया.

इसके बाद, होल्डर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने GT के लिए लगातार बेहतरीन बॉलिंग की. गुजरात के लिए मिडिल ओवर्स में उनसे बेहतरीन गेंदबाजी किसी बॉलर ने नहीं की. होल्डर IPL 2026 में अब तक 9 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं. इस सीजन उनका बेस्ट फिगर 24 रन देकर 4 विकेट लेना है.

वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement