The Lallantop

भारत के खिलाफ टेस्ट से राशिद खान बाहर, अफगानिस्तान ने टीम अनाउंस की

IND VS AFG: अफगानिस्तान की वनडे टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिला है. राशिद को टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह नहीं मिली.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान अगले महीने भारत का दौरा करने वाला है. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है, जिसमें हशमतुल्लाह शाहिदी को कप्तान बनाया गया है और राशिद खान टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं।
  • अफगानिस्तान की टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है, जबकि वनडे टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी की वापसी हुई है, जिससे टीम संयोजन अलग है।
  • टेस्ट मैच के बाद, दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित की जाएगी, जिनका पहला मैच 14 जून को धर्मशाला में होगा और बाकी मैच लखनऊ व चेन्नई में खेले जाएंगे।

IPL के बीच ही अफगानिस्तान ने भारत दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टूर के इकलौते टेस्ट मैच के लिए टीम के स्टार बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी को कप्तान चुना गया है. इस मैच में स्टार स्पिनर राशिद खान नजर नहीं आएंगे. दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच छह जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
टेस्ट टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को मौका

अफगानिस्तान की टेस्ट टीम में अनुभवी प्लेयर्स के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों का भी मौका दिया गया है. रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई टीम के टॉप ऑर्डर को संभालेंगे. विकेटकीपर अफसर जजाई और इकरम अलीखिल को भी टीम में शामिल किया गया है. जबकि स्पिन डिपार्टमेंट शराफुद्दीन अशरफ और कैस अहमद संभालेंगे. बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम साफी पेस अटैक की अगुवाई करेंगे.

वनडे खेलेंगे राशिद खान

वनडे टीम की बात करें तो टीम में राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिला है. अफगानिस्तान ने वनडे टीम के लिए थोड़ा अलग कॉम्बिनेशन चुना है. टीम में मोहम्मद नबी और राशिद खान की वापसी हुई है.

Advertisement

युवा सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान, सिद्दीकुल्लाह अटल और दरवेश रसूली को ODI टीम में जगह दी गई है. एएम गजनफर और बिलाल सामी टीम के पेसर होंगे. IPL में मुंबई इंडियंस के लिए कमाल करने वाले युवा स्पिनर गजनफर को भी मौका मिला है. उन्होंने मुंबई इंडियंस से खेलते हुए IPL 2026 में 11 मैचों में 15 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- ट्रोल्स ने श्रेयस अय्यर की बहन को टारेगट किया, मिला तगड़ा जवाब 

टेस्ट मैच के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी. पहला ODI 14 जून को धर्मशाला में होगा. दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ, और तीसरा मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.

Advertisement

एकमात्र टेस्ट के लिए टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सिद्दीकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर जजाई, इकरम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नंग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफि, सलीम साफी.

रिजर्व: बशीर अहमद, बाहिर शाह, इस्मत आलम.

वनडे के लिए टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

रिजर्व: कैस अहमद, सलीम साफी, बशीर अहमद.

वीडियो: मुंबई के कोच हार्दिक की परफॉरमेंस से नाराज़, क्या बड़ा बदलाव होगा?

Advertisement