रजत पाटीदार (Rajat Patidar). रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को IPL की लगातार दूसरी ट्रॉफी के पास पहुंचाने वाले कप्तान. रजत ने IPL 2026 के पहले प्लेऑफ मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ कप्तानी पारी खेल मैच एकतरफा कर दिया. नॉट आउट 93 रन बनाए. वो भी 281 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से.
रजत पाटीदार ने RCB को दूसरे IPL टाइटल के पास पहुंचाया
Rajat Patidar IPL प्लेऑफ 6 मैचों में 338 रन बना चुके हैं. कुल 24 छक्के उनके नाम हैं. उनसे आगे सिर्फ सुरेश रैना, धोनी और पोलार्ड ही हैं.


प्लेऑफ मुकाबले में रजत पाटीदार नौवें ओवर में बैटिंग करने आए. विराट कोहली का विकेट गिर चुका था. उनके आते ही पड्डिकल भी आउट हो गए. टीम थोड़ा बैकफुट पर थी. लेकिन रजत ने नेचुरल गेम खेलने पर फोकस रखा.
ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए रजत ने GT के किसी भी बॉलर को लाइन-लेंथ पकड़ने नहीं दी. उन्होंने लगभग हर बॉलर की गेंद को हवा की सैर कराई. राशिद खान के 16वें ओवर में 21 रन मारे. इसके बाद 17वें ओवर में मात्र 21 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी.
फिफ्टी पूरी करने के बाद रजत ने अपना गियर बदला, और हर गेंद को हिट करने गए. अगली 12 गेंदों पर 38 रन जड़ दिए. रजत पाटीदार 33 गेंदों पर 93 रन बनाकर नॉट आउट रहे. क्रुणाल पंड्या के साथ 45 गेंद में 95 रनों की बड़ी पार्टनरशिप लगाई. इसके बाद जितेश शर्मा के साथ मिलकर 12 गेंद पर 40 रन जोड़े.
अपनी पारी में पाटीदार ने 5 चौके और 9 छक्के लगाए. उनकी इस आतिशी बैटिंग के चलते RCB की टीम ने 5 विकेट पर 254 रन बना दिए.
यह IPL प्लेऑफ/नॉकआउट्स में अब तक का सबसे बड़ा टोटल है. इस मामले में RCB ने गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया. IPL 2023 में GT ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 3 विकेट पर 233 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: कोहली-पडिक्कल को फंसाया, होल्डर के स्पेल का GT फायदा नहीं उठा पाई
रिकॉर्ड पारीIPL के प्लेऑफ में रजत पाटीदार की ये तीसरी 50 प्लस वाली पारी है. उनके नाम एक सेंचुरी भी है. 2022 के सीजन में LSG के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उन्होंने 54 गेंदों में 112 रन बनाए थे. प्लेऑफ्स में अब तक वो 6 मैचों में 338 रन बना चुके हैं. और कुल 24 छक्के लगा चुके हैं. उनसे आगे सिर्फ सुरेश रैना, धोनी और पोलार्ड ही हैं.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे




















