The Lallantop

बल्ला बना साई सुदर्शन का दुश्मन, क्वालिफायर में GT हारी

Sai Sudharshan IPL इतिहास में प्लेऑफ में हिट विकेट होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले बीते सीजन गुजरात के ही कुसल मेंडिस मुंबई के खिलाफ हिट विकेट हुए थे.

Advertisement
post-main-image
साई सुदर्शन IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • साई सुदर्शन IPL 2026 के क्वालिफायर मैच में 9 गेंदों में 14 रन बनाकर हिट विकेट आउट हुए, जबकि उनकी गेंद बाउंड्री पार चली गई थी।
  • क्वालिफायर मैच में साई सुदर्शन का बल्ला चलने की उम्मीद थी, लेकिन गेंद को कट करते समय उनका बल्ला स्टंप से टकराकर हिट विकेट हुआ।
  • साई सुदर्शन हिट विकेट आउट होने वाले IPL इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बने, और उनकी इस घटना से गुजरात टाइटंस के मैच पर असर पड़ा।

IPL 2026 में साई सुदर्शन (Sai Sudharshan) ने अपने बल्ले से बॉलर्स की खूब कुटाई की. उम्मीद थी कि क्वालिफायर मैच में उनका बल्ला चलेगा. लेकिन किस्मत ने साई का साथ नहीं दिया. RCB के खिलाफ वो बड़े ही अजीब ढंग से आउट हुए. बॉल उनके बल्ले से लगने के बाद बाउंड्री पार चली गई थी, इसके बावजूद साई सुदर्शन को पवेलियन जाना पड़ा.

Advertisement
साई सुदर्शन की अटैकिंग शुरुआत

धर्मशाला में खेले गए क्वालिफायर मैच में RCB ने पहले बैटिंग की. कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने टीम को 254 के स्कोर तक पहुंचाया.

गुजरात टाइटंस के लिए टारगेट ट्रिकी था. ओपनर साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने आते ही अटैकिंग खेलना शुरू किया. पारी की पहली दो गेंदों पर साई सुदर्शन ने दो चौके लगाए. दूसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने सधी हुई बॉलिंग की. इसके बाद कप्तान रजत ने गेंद थमाई जेकब डफी को.

Advertisement
साई हुए हिट विकेट

ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया. अगली गेंद पर साई ने मिड विकेट पर चौका लगाया. जेकब ने इसके बाद गुड लेंथ पर गेंद डाली. साई ने इसे कट किया. शॉट खेलते ही वह भागने लगे, लेकिन बल्ला उनके हाथ से फिसल गए. बैट सीधे स्टंप्स से जा टकराया. साई ने जब पलटकर देखा तो उन्हें यकीन नहीं हुआ. वो हिट विकेट हो चुके थे. 

हालांकि, उनके बल्ले से बॉल सीधे बाउंड्री पार गई थी. अगर उनका बैट स्टंप्स से नहीं टकराता तो उन्हें चौका ही मिलता.

Advertisement

यह भी पढ़ें- कोहली-पडिक्कल को फंसाया, होल्डर के स्पेल का GT फायदा नहीं उठा पाई 

पूरे सीजन छाए रहे साई सुदर्शन

साई 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए. वह IPL इतिहास में प्लेऑफ में हिट विकेट होने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले बीते सीजन गुजरात के ही कुसल मेंडिस मुंबई के खिलाफ हिट विकेट हुए थे.

गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर लीग स्टेज में फिनिश किया था. इसमें साई सुदर्शन का अहम रोल था. साई ने अब तक 15 मैचों में 46.57 की औसत से 652 रन बनाए हैं. इस सीजन उन्होंने एक शतक और 7 पचासे लगाए हैं. 

साई सुदर्शन पिछले 8 मैचों में सात में 50+ स्कोर कर चुके हैं. वह IPL में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं. साई और गिल की भी जोड़ी हिट रही है. दोनों के बीच अब तक 10 बार सेंचुरी पार्टनरशिप हो चुकी है. दोनों के बीच 46 पारियों में से 21 में 50 या उससे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप हुई है. शुभमन गिल भी क्वालिफायर मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. वो केवल दो रन बनाकर भुवनेश्वर की गेंद पर बोल्ड हो गए.

वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement