The Lallantop

IPL 2026 में CSK की विकेटकीपिंग धोनी करेंगे या संजू? अश्विन की पोस्ट से सब साफ हो गया

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की विकेटकीपिंग एमएस धोनी (MS Dhoni) करेंगे या संजू सैमसन (Sanju Samson)? इस पर चर्चा जारी है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन (R Ashwin) ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से इशारा किया है कि आईपीएल 2026 में CSK की विकेटकीपिंग कौन करेगा?

Advertisement
post-main-image
CSK को संजू सैमसन से बहुत उम्मीदें हैं. (फोटो क्रेडिट- CSK- X)

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपने कप्तान और विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन (Sanju Samson) को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) में ट्रेड कर दिया था. यह डील 18 करोड़ रुपये में हुई थी. सीएसके से जुड़ने के बाद टीम में संजू की भूमिका क्या होगी? इस पर चर्चा जारी है. कई क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) का यह लास्ट सीजन है. ऐसे में संजू सीएसके में विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सीएसके के लिए विकेटकीपिंग धोनी करेंगे या संजू? इस पर पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने जवाब देने की कोशिश की है कि आईपीएल 2026 में सीएसके की विकेटकीपिंग कौन करने जा रहा है?

डीप कैच प्रैक्टिस करते दिखे संजू

21 मार्च को आर अश्विन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक फोटो पोस्ट की. इसमें संजू सैमसन को ग्राउंड फील्डिंग का अभ्यास करते देखा जा सकता है. वह फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस दौरान संजू डीप कैच का अभ्यास करते हुए दिख रहे हैं. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में 7 टीमों के 11 स्टार खिलाड़ी बाहर, एक तो टीम का कप्तान भी है

अश्विन ने इस पोस्ट के जरिए क्रिकेट फैन्स से सवाल किया क्या संजू इस सीजन आउटफील्डर के तौर पर खेलेंगे? उन्होंने कैप्शन में लिखा, 

संकेत हैं या चीजें धीरे-धीरे आसान हो रही हैं.

Advertisement
आर अश्विन की एक्स पर पोस्ट
आर अश्विन की एक्स पर पोस्ट
धोनी करेंगे विकेटकीपिंग

संजू सैमसन के सीएसके में शामिल होने के बाद माना जा रहा था कि एमएस धोनी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं, लेकिन संजू को अभ्यास करते हुए देखने के बाद लग रहा है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 में भी विकेटकीपर की जिम्मेदारी संभालेंगे.

संजू ने टी20 वर्ल्ड कप में मचाया धमाल

मौजूदा समय में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं. हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने तूफानी बैटिंग की. संजू ने सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में तेज-तर्रार बैटिंग करते हुए इन सभी मैचों में अर्धशतक जड़े. इस दौरान उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 321 रन बनाए. टूर्नामेंट में बेहतरीन बैटिंग करने के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड से नवाजा गया था.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement