कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर खुली बहस के लिए चुनौती दी है. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए पीएम मोदी डिबेट का याद दिलाया. कहा कि 24 घंटे हो गए हैं, डिबेट कीजिए.
'मोदी विदेशी कनेक्शन पर मानहानि क्यों नहीं करते', राहुल गांधी ने पीएम को फिर ललकारा
Rahul Gandhi PM Modi debate challenge: 2 नवंबर को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि पीएम ‘विदेशी मदद से’ प्रधानमंत्री बने और ‘विदेशी मदद से ही’ प्रधानमंत्री बने हुए हैं. इसी मुद्दे पर नेता विपक्ष ने डिबेट चैलेंज दिया था. 3 नवंबर को उन्होंने अपना चैलेंज दोहराया.

1 दिन पहले यानी 2 नवंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि पीएम ‘विदेशी मदद से’ प्रधानमंत्री बने और ‘विदेशी मदद से ही’ प्रधानमंत्री बने हुए हैं. पीएम मोदी की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है. इसी मुद्दे पर नेता विपक्ष ने डिबेट चैलेंज दिया था.
अब 24 घंटे पूरे होने के बाद उन्होंने दोबारा से डिबेट की बात कही. मंगलवार, 3 नवंबर को उन्होंने 1.50 मिनट का वीडियो जारी कर कहा,
“24 घंटे हो गए. मैंने आपको चैलेंज दिया है. आप कहते हो कि अपोजिशन देशद्रोही है. किसी भी स्टेज पर आप जगह चुनिए. डिबेट कीजिए मेरे साथ. देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्स का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए. डरिए मत.”
उन्होंने आगे कहा कि डिबेट के समय वे RSS प्रमुख मोहन भागवत को भी जज बना सकते हैं. राहुल गांधी ने कहा,
“दोनों मिलेंगे. मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा. जिसको आप जज बनाना चाहते हो बना दो. मोहन भागवत जी को बिठा दो. फिर डिबेट करते हैं. सवाल उठेंगे फाइनेंशियल सिस्टम पर, फाइनेंशियल स्ट्रक्चर पर. यूएस डील कैसे हुई? क्यों हुई? इतनी जल्दी क्यों हुई? सिर्फ आपने क्यों की? कैबिनेट को क्यों नहीं बताया? अडानी का केस बंद क्यों हुआ? एपस्टीन, ऐसी बहुत सारी चीजें हैं, जिस पर खुलकर डिस्कशन होगा. आ जाइए. डरिए मत.”
कांग्रेस नेता ने आगे कहा,
“दूध का दूध, पानी का पानी कीजिए. आप एलिगेशन लगाते हैं ना मेरे ऊपर? आ जाइए. सब साफ हो जाएगा. बाकी चीजों पर आपने डिफेमेशन केस लगा रखा है. शायद 45 डिफेमेशन केस मेरे ऊपर हैं. मगर इस डिबेट मामले पर फॉरेन कनेक्शन पर आप डिफेमेशन नहीं लगा रहे हो. लगाइए ना, वहां भी डिस्कस करेंगे. खुल के. ये सब डिस्कस करते हैं. आइए. हैप्पी दिवाली मोदी जी.”
वीडियो पोस्ट करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक पोल पोस्ट किया. इसमें उन्होंने भारत के युवाओं. राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया. उन्होंने लिखा कि आप प्रधानमंत्री की भलाई के बारे में सोचते हैं. उन्हें डिबेट में आने के लिए मनाइए.
ये भी पढ़ें: '70 करोड़ के फर्जी सिक्के बाजार में आ गए', आपका भी 20 रुपये का सिक्का नकली तो नहीं?
राहुल ने पोल में सवाल किया- क्या आप राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी के बीच एक खुली बहस देखना चाहते हैं.
एक ऑप्शन है- हां-मोदी जी, डरो मत.
दूसरा ऑप्शन है- नहीं, मोदी जी डर गए.
गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में कहा था कि राहुल गांधी ने नकली संसद बनाकर असली संसद का मखौल उड़ाया. चर्चा का नाटक किया. हिम्मत है तो संसद में देश की जनता के सामने चर्चा करके दिखाइए.
वीडियो: राजधानी: अखिलेश-राहुल का इम्तिहान, UP में INDIA गठबंधन का क्या होगा?












