The Lallantop

सैलरी लेने गई महिला टीचर की लाश मिली, शादीशुदा प्रिंसिपल गिरफ्तार, पुलिस को सब बता दिया

पीड़ित परिवार ने स्कूल के प्रिंसिपल पर शक जताया. आरोप लगाया कि प्रिंसिपल काफी समय से रानी को परेशान कर रहा था और इस वजह से वो तनाव में थीं. वहीं प्रिंसिपल के दावे कुछ और हैं.

Advertisement
post-main-image
पुलिस ने प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है. (Photo Courtesy: AajTak)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गोरखपुर की महिला शिक्षक रानी विश्वकर्मा का शव देवरिया के रुद्रपुर इलाके में मिला, पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल विजय निषाद को गला घोटकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया है।
  • रानी विश्वकर्मा को सैलरी लेने स्कूल जाने के बाद हत्या की गई, परिवार ने प्रिंसिपल पर परेशान करने और सैलरी रोकने का आरोप लगाया, जिससे तनाव और विवाद बढ़ा।
  • घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार ने मुआवजा व आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, पुलिस ने हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच जारी रखी है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में महिला टीचर का शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया गया कि टीचर घर से ये कहकर निकली थी कि वो सैलरी लेने स्कूल जा रही है. कुछ घंटों बाद उसका शव घर से 15 किमी दूर इलाके में मिला.

Advertisement

घटना गोरखपुर के देवरिया इलाके की है. घर वाले महिला की वापसी का इंतजार करते रहे. लेकिन वो वापस नहीं लौटीं. उसी दिन देवरिया के रुद्रपुर इलाके में सड़क किनारे एक महिला की लाश मिली. उसके पास कोई सामान नहीं था, इसलिए शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो पाई.

बाद में पुलिस ने महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. इसके बाद उसकी पहचान गोरखपुर के जंघा इलाके की रहने वाली रानी विश्वकर्मा के रूप में हुई. पुलिस ने रानी के परिवार से संपर्क किया. परिवार ने बताया कि वो सैलरी लेने स्कूल गई थीं. पुलिस के सामने परिवार ने स्कूल के प्रिंसिपल पर शक जताया. आरोप लगाया कि प्रिंसिपल काफी समय से रानी को परेशान कर रहा था और इस वजह से वो तनाव में थीं.

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल विजय निषाद को हिरासत में लिया. पुलिस के मुताबिक उसने दावा किया कि वो और रानी पिछले कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे. रानी कथित तौर पर उस पर शादी करने का दबाव बना रही थीं. जबकि, विजय निषाद पहले से ही शादीशुदा है. पुलिस के मुताबिक, रानी साल 2018 से इस स्कूल में पढ़ा रही थीं.

पुलिस को विजय ने बताया कि शनिवार, 31 अक्टूबर को उसने रानी को अपनी कार में साथ चलने के लिए कहा था. कुछ दूर जाने के बाद उसने कार रोकी और दोनों के बीच बातचीत होने लगी. इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई. आरोप है कि गुस्से में विजय ने रानी का गला घोटकर हत्या कर दी. पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया है. देवरिया के सर्किल ऑफिसर राजेश चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.

'प्रिंसिपल ने रोकी थी सैलरी'

इस घटना के बाद, मंगलवार, 3  नवंबर को रानी के परिवार और स्थानीय लोगों ने गोरखपुर में प्रदर्शन किया. उन्होंने परिवार को मुआवजा देने और आरोपी के स्कूल और घरों को गिराने की मांग की. वहीं प्रदर्शनकारियों ने सड़क भी जाम कर दी. उनका दावा था कि इस हत्या में विजय के अलावा कुछ और लोग भी शामिल हैं. उन्होंने बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

Advertisement

रानी के पांच भाई-बहन हैं. उनकी बहन रागिनी ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रिंसिपल ने ही शनिवार को फोन करके रानी को सैलरी लेने के लिए बुलाया था, जबकि उस दिन स्कूल की छुट्टी थी. स्कूल उनके घर से करीब 8 किलोमीटर दूर है. रानी आमतौर पर स्कूल बस से आती-जाती थीं. रागिनी ने कहा, ‘पिछले कुछ महीनों से प्रिंसिपल मेरी बहन को पूरी सैलरी नहीं दे रहा था. वो अपनी बकाया सैलरी लेने स्कूल गई थीं. उन्हें नहीं पता था कि जिस शख्स ने उन्हें वहां बुलाया है, वही उनकी जान ले लेगा.’

रागिनी का ये भी आरोप है कि पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते रानी की हत्या की गई होगी. उन्होंने बताया कि रानी ने परिवार को कहा था कि प्रिंसिपल ने उनकी पूरी बकाया सैलरी देने का भरोसा दिया है.

वीडियो: अब देवरिया के एसपी आईपीएस अभिजीत शंकर को इलाहबाद हाईकोर्ट की फटकार

Advertisement