The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 kkr srh dc rr csk pbks how many players injured and when will they return know details

IPL 2026 में 7 टीमों के 11 स्टार खिलाड़ी बाहर, एक तो टीम का कप्तान भी है

IPL 2026 में कई टीमें अपने प्लेयर्स की इंजरी की सामना कर रही हैं. चोट की वजह से कई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League) से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. जबकि, कई खिलाड़ी इंजरी से उबर रहे हैं. ऐसे में प्लेयर्स की इंजरी का असर टीम की रणनीति पर पड़ेगा.

Advertisement
pic
22 मार्च 2026 (अपडेटेड: 22 मार्च 2026, 01:47 PM IST)
Ipl 2026, kkr, srh, dc, rr, csk, pbks, indian premier league 2026, pat cummins, Sam Curran, Josh Hazlewood
IPL 2026 में कई टीमों के प्लेयर्स इंजर्ड हैं. (फोटो- Reuters)
Quick AI Highlights
Click here to view more

आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं. ट्रॉफी जीतने के लिए सभी टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं लेकिन, आईपीएल के 19वें सीजन से पहले प्लेयर्स के चोटिल होने से कुछ टीमों को झटका लगा है. इस सीजन में इंजरी के चलते कई प्लेयर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. इसके अलावा, कुछ प्लेयर ऐसे हैं जो चोट से रिकवरी कर रहे हैं और वे आईपीएल के मिड सीजन में अपनी टीम ज्वाइन करेंगे. इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि किस टीम के कितने खिलाड़ी आईपीएल 2026 से बाहर हुए हैं और ऐसे कौन से प्लेयर हैं, जो शुरुआत में आईपीएल मिस करेंगे?

कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2026 में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) सबसे ज्यादा चोटिल खिलाड़ियों से परेशान है. इंजरी की वजह से इस टीम के कुछ खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा कुछ प्लेयर शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे.  

हाल ही में केकेआर को उस वक्त झटका लगा जब टीम के पेसर आकाशदीप (Akash Deep) आईपीएल 2026 से बाहर हो गए. आकाशदीप लोअर बैक इंजरी की वजह से राइट टाइम पर फिट नहीं हो पाए.

हर्षित राणा (Harshit Rana) की फिटनेस केकेआर (KKR) की सबसे बड़ी चिंता है. वह भी समय पर फिट नहीं हो पाएंगे. हाल ही में 20 मार्च को वह आईपीएल 2026 से पूरी तरह बाहर हो गए. हर्षित ने कुछ समय पहले घुटने की सर्जरी कराई थी, जिसकी वजह से वह टी-20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाए थे. 

कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ पेसर मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) भी अभी फिट नहीं हैं. मिड अप्रैल में उनके टीम ज्वाइन करने की उम्मीद है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया था.

ये भी पढ़ें: लगातार 3 डक पर आउट होने के बाद, अभिषेक ने शुभमन से मांगा था बैट; खुद किया खुलासा

सनराइजर्स हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के रेग्युलर कैप्टन पैट कमिंस (Pat Cummins) भी चोट से परेशान हैं. वह भी आईपीएल 2026 में शुरुआती मैच मिस करेंगे. मौजूदा समय में  कमिंस पीठ की समस्या से उबर रहे हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह मिड सीजन में टीम से जुड़ेंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही जैक एडवर्ड्स (Jack Edwards) के रूप में झटका लग चुका है. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंडवर्ड्स पैर में चोट की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम भी चोटिल प्लेयर्स की समस्या का सामना कर रही है. टीम के धांसू ऑलराउंडर सैम करन (Sam Curran) आईपीएल 2026 से पूरी तरह बाहर हो गए हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, सैम करन को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के दौरान ग्रोइन इंजरी हो गई थी, जिसके बाद वह आईपीएल से बाहर हो गए.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के स्टार बॉलर जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) भी टाइम पर फिट नहीं होंगे. वह अपनी टीम के लिए शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई पेसर हेजलवुड 5 महीनों से क्रिकेट से दूर हैं. हैमस्ट्रिंग की समस्या के चलते वह एशेज सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को अपने स्टार बॉलर नाथन एलिस (Nathan Ellis) की कमी खलेगी. एलिस अपनी पुरानी हैमस्ट्रिंग चोट के चलते आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं.

दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को तगड़ा झटका लगा है. टीम के बेहतरीन गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली की गेंदबाजी रणनीति प्रभावित होगी.

पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को अपने सीमर लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie Ferguson) की कमी खलेगी. फर्ग्यूसन आईपीएल 2026 में हाफ सीजन से बाहर हो गए हैं. वह बेटे के जन्म के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं. लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआत के 7 मैचों में नहीं खेल पाएंगे. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()