The Lallantop

ODI सीरीज से 2 दिन पहले न्यूजीलैंड को लगा झटका, भारत के खिलाफ 2 प्लेयर टीम से बाहर

ये न्यूज़ ऐसे वक्त आई है, जब ODI सीरीज की शुरुआत होने में 2 दिन बचे हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू हो रही है.

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड के बैटर रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन ODI सीरीज से बाहर हो गए हैं. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • न्यूजीलैंड के दो प्रमुख बल्लेबाजी सितारे रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन आगामी भारत के खिलाफ 5 मैचों की ODI सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे उनकी जगह नए खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
  • रचिन रवींद्र को सितंबर में कंधे की चोट लगी थी और मार्क चैपमैन को यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव हुआ था, जिसके कारण दोनों खिलाड़ी फिट नहीं हो पाए।
  • इन चोटों के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टिम साइफर्ट और हेनरी निकोल्स को टीम में आने के लिए चुना है, जबकि डीन फॉक्सक्रॉफ्ट बाकी मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे।

न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ ODI सीरीज शुरू होने से पहले दोहरा झटका लगा है. कीवी टीम के स्टार बैटर रचिन रवींद और मार्क चैपमैन पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. ये दोनों प्लेयर सही समय पर फिट नहीं हो सके. रचिन और चैपमैन को इंजरी से उबरने के लिए और टाइम चाहिए. दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने की न्यूज ऐसे वक्त आई, जब ODI सीरीज की शुरुआत होने में 2 दिन बचे हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू हो रही है.

Advertisement
दोनों प्लेयर्स को फिट होने में लगेगा टाइम

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक,  

'हाल में कराए गए MRI स्कैन से पता चला है कि मार्क चैपमैन को हैमस्ट्रिंग की चोट को पूरी तरह ठीक होने समय लगेगा. उन्हें ग्राउंड पर कमबैक करने के लिए दो सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन की जरूरत है. वहीं, रचिन रवींद्र के राइट शोल्डर को भी पूरी तरह ठीक होने के लिए समय चाहिए. इसके बाद ही वह ग्राउंड पर पूरे दमखम के साथ फील्डिंग कर पाएंगे.

Advertisement
इन प्लेयर्स को मिला मौका

मैनेजमेंट ने अब टिम साइफर्ट को पूरी ODI सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया है. इससे पहले उन्हें आखिरी दो वनडे मैचों के लिए चुना गया था. जबकि, इस महीने 35 साल के होने जा रहे हेनरी निकोल्स को शुरुआती 3 मैचों के लिए टीम में जगह मिली है. डीन फॉक्सक्रॉफ्ट फिलहाल न्यूजीलैंड A और इंडिया A के बीच रेड-बॉल सीरीज का हिस्सा हैं. वह आखिरी दो ODI के लिए कीवी टीम से जुड़ेंगे.

हेड कोच ने जताई निराशा

दोनों खिलाड़ियों के बाहर होने पर हेड कोच रॉब वाल्टर ने निराशा भी जताई. उन्होंने कहा,

‘हर कोई जानता है कि मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र इस टीम के लिए कितने अहम प्लेयर हैं. उनका बाहर होना निराशाजनक है. पिछले सप्ताह मेरी मार्क से बात हुई थी. वह इस सीरीज से बाहर होने के कारण निराश हैं. लेकिन, वह ग्राउंड पर कमबैक करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’

Advertisement

रचिन रवींद्र को सितंबर में एक प्रमोशनल शूट के दौरान कंधे में चोट लगी थी. जबकि, मार्क चैपमैन सितंबर में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान इंजर्ड हुए थे. उनकी लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज में हराना आसान नहीं, विराट-रोहित के भरोसे जीतेगी टीम इंडिया?

5 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम:-

पहले 3 ODI के लिए न्यूजीलैंड की टीम- मिचेल सैंटनर (कैप्टन), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग और ​​ब्लेयर टिकनर.

लास्ट 2 ODI के लिए टीम- मिचेल सैंटनर (कैप्टन), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement