इंटरनेशनल क्रिकेट में अब ग्लेन मैक्सवेल के रिवर्स स्वीप पर छक्का देखने को नहीं मिलेगा. क्रिकेट फैंस अब उनके स्विच हिट, पिक-अप शॉट, लैप और स्कूप शॉट मिस करेंगे. ‘द बिग शो’ के नाम से मशहूर ग्लेन मैक्सवेल की पहचान ही उनकी तेज-तर्रार बैटिंग स्टाइल थी. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से 14 साल तक क्रिकेट फैंस को खूब एंटरटेन किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम के मैच विनर भी बने.
ग्लेन मैक्सवेल ने इन मैच में दिखाया था 'द बिग शो', टफ गेम में बॉलर्स की उड़ाई धज्जियां
ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. अपने करियर में उन्होंने कई अहम मुकाबलों में शानदार पारियां खेलीं और अपनी टीम के लिए संकटमोचक बने थे. अफगानिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेली उनकी पारी यादगार है.

उन्होंने एक दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई यादगार पारियां खेली. टी20 हो या वनडे जिस दिन मैक्सी का बल्ला चलता था, गेंदबाजों की शामत आना तय थी. इस आर्टिकल में मैक्सवेल की ऐसी ही मैच विनिंग टॉप-5 इनिंग्स के बारे में बात करेंगे.
वर्ल्ड कप में लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतकयूं तो मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट कई शानदार पारियां खेली हैं. लेकिन, 2023 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी 201 रनों की पारी फैंस शायद ही भूल पाएं. उन्होंने यह पारी एक हारे हुए मैच में खेली और टीम को जीत दिलाई. ऑस्ट्रेलिया के 91 रनों पर 7 विकेट गिर गए थे. मैच में कंगारू टीम 292 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी. ऐसे में मैक्सवेल ने विस्फोटक बैटिंग की. तब उन्होंने 128 बॉल्स पर 201 रन बनाए. इस ऐतिहासिक पारी में मैक्सवेल ने 21 चौके और 10 छक्के उड़ाए. उनकी दमदार इनिंग्स के चलते ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 3 विकेट से जीता था.
ग्लेन मैक्सवेल ने इसी तरह 2015 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ तूफानी बैटिंग कर फैंस का दिल जीत लिया था. सिडनी में हुए इस मुकाबले में ‘मैक्सवेल वन मैन आर्मी’ साबित हुए. उन्होंने पांचवें नंबर पर धुआंधार बैटिंग करके 102 रन बनाए थे. मैक्सी ने ये 102 रन 53 गेंदों पर जड़े. उनकी इस धमाकेदार पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 376 रनों का स्कोर बनाया. बाद में कंगारू टीम ने यह मुकाबला 64 रनों से जीता था.
भारत के खिलाफ 55 बॉल्स पर जड़े 113 रनइसी तरह मैक्सवेल ने साल 2019 में भारत के खिलाफ एक T20I में तबाही मचाई थी. यह मैच बेंगलुरु में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारुओं को मैच जीतने के लिए 191 रनों का टारगेट दिया. लक्ष्य का पीछे करते ऑस्ट्रेलिया के 2 विकेट 22 रनों पर गिर गए थे.
इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बैटिंग करके अपनी टीम को मैच जिता दिया. उन्होंने इस मुकाबले में 55 बॉल्स पर 113 रन बनाए थे. अपनी पारी में मैक्सवेल ने 7 चौके और 9 छक्के मारे. ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 2 गेंद बाकी रहते जीत लिया था.
7 फरवरी 2018 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होबार्ट में T20I मैच खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने कंगारुओं को मैच जीतने के लिए 155 रनों का टारगेट दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के 2 विकेट 4 रनों पर गिर गए. इसके बाद मैक्सवेल ने अपना ‘द बिग शो’ दिखाया.
चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए मैक्सवेल ने इंग्लिश बॉलर्स की धज्जियां उड़ी दीं. उन्होंने विस्फोटक बैटिंग करके 58 बॉल्स पर 103 रन जड़े. मैक्सवेल ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए. ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था.
ये भी पढ़ें: हार्दिक पंड्या की वापसी पर शुभमन गिल बोले- 'अब उन्हें पहले घरेलू क्रिकेट में... '
श्रीलंका के खिलाफ बनाए 65 बॉल्स पर 145 रनग्लेन मैक्सवेल का T20 इंटरनेशनल में बेस्ट स्कोर 145 रन है. उन्होंने यह स्कोर 2016 में श्रीलंका के खिलाफ पाल्लेकेले में बनाया था. उन्होंने इस मुकाबले में ओपनिंग की. मैक्सवेल ने मैच में आतिशी बैटिंग करके श्रीलंका के बॉलर्स के धागे खोल दिए.
उन्होंने हार्ड हिटिंग करते हुए 65 बॉल्स पर 145 रन स्कोर किए. मैक्सवेल ने मैच में 14 चौके और 9 छक्के लगाए.उनकी धमाकेदार पारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 263 रनों का स्कोर खड़ा किया. श्रीलंका की टीम यह टोटल चेज नहीं कर सकी. कंगारू टीम ने यह मुकाबला 85 रनों से जीता था.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया










