The Lallantop

‘बाबर आजम को इंग्लैंड या आस्ट्रेलिया भेजो', मोहम्मद यूसुफ की ये सलाह करियर बना देगी

बाबर आजम के प्रदर्शन पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने नाराजगी जताई है. मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि तकनीक में सुधार किए बिना बाबर आजम को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कमबैक नहीं करना चाहिए.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद यूसुफ ने बाबर आजम को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भेजने की सलाह दे दी. (Courtesy: Reuters/PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान ने ट्राई नेशन ODI सीरीज का फाइनल श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर जीत लिया, जिसमें बाबर आजम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
  • बाबर आजम की खराब फॉर्म और तकनीकी खामियों के कारण पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ ने उन्हें इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग लेने की सलाह दी।
  • बाबर आजम को कायद-ए-आजम ट्रॉफी में खेलने के बाद टेस्ट के लिए कप्तानी संभालनी है, उनके फॉर्म सुधार पर टीम की रणनीति निर्भर होगी।

पाकिस्तान ने हाल ही में ट्राई नेशन ODI सीरीज की मेजबानी की. सीरीज में मेजबान पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमों ने भाग लिया. ट्राई नेशन ODI सीरीज का फाइनल पाकिस्तान ने जीता. खिताबी मुकाबले में उसने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया. मेजबान टीम भले फाइनल जीत गई. लेकिन, इस सीरीज में बाबर आजम की बैटिंग सवालों के घेरे में रही. 

Advertisement

वह ट्राई नेशन सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे. उनके शर्मनाक प्रदर्शन पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने नाराजगी जताई. उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि बाबर आजम को इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की किसी क्रिकेट एकेडमी में भेज देना चाहिए. जहां वह किसी स्पेशलिस्ट कोचों की निगरानी में अपनी बैटिंग तकनीक पर काम कर सकें. 

मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि तकनीक में सुधार किए बिना बाबर आजम को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कमबैक नहीं करना चाहिए. उन्होंने वॉर्निंग दी कि डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन से बाबर का सेल्फ कॉन्फिडेंस कमजोर होगा. इसका असर उनके करियर पर भी पड़ सकता है.

Advertisement
‘बाबर आजम को इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया भेजो’

मोहम्मद यूसुफ ने 1 नवंबर को बाबर आजम के बारे में सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी. उनका यह रिएक्शन ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में बाबर के फ्लॉप होने के बाद आया. पाकिस्तान की टीम ने यह टूर्नामेंट जीत लिया, लेकिन, इस फाइनल मुकाबले में बाबर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. मोहम्मद यूसुफ ने X पर लिखा,

‘मेरा मानना है कि बाबर आजम को अपनी तकनीकी खामियां दूर करने तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. उन्हें स्पेशल कोचों से ट्रेनिंग लेनी चाहिए. डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार स्ट्रगल करने से उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस और करियर दोनों प्रभावित हो सकते हैं. उन्हें इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की किसी क्रिकेट एकेडमी में भेजना चाहिए.’ 

मोहम्मद यूसुफ ने आगे लिखा, 

Advertisement

‘बाबर आजम अभी भी पाकिस्तान के बेस्ट प्लेयर हैं. सही गाइडेंस और थोड़ी मेहनत से वह अपने पुराने फॉर्म में लौट सकते हैं. मैंने 4 साल पहले भी यह बात कही थी, लेकिन तब किसी ने मेरी बात नहीं सुनी. उम्मीद है कि अब तो लोग सुनेंगे.’

मोहम्मद यूसुफ की X पर पोस्ट
मोहम्मद यूसुफ की X पर पोस्ट

यूसुफ ने यह सलाह ऐसे वक्त दी है, जब पाकिस्तान के ODI कैप्टन शाहीन अफरीदी ने बाबर के फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वापसी के संकेत दिए. ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल के बाद शाहीन ने कहा था कि बाबर आजम आने वाले दिनों में उनकी टीम के खिलाफ एक मैच खेलेंगे. 

बाबर आजम का शर्मनाक प्रदर्शन

जहां तक बाबर आजम के फॉर्म की बात है, तो वो काफी समय से स्ट्रगल कर रहे हैं. ट्राई नेशन ODI सीरीज में भी उनकी खराब फॉर्म का सिलसिला जारी रहा. वह इस सीरीज में 23.60 के एवरेज से 118 रन ही बना पाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 74.21 रहा. वह ट्राई नेशन सीरीज में फिफ्टी भी नहीं लगा पाए. बाबर जिन 5 मैचों में बैटिंग की उनमें उनका स्कोर 45, 34, 10, 29 और 0 रहा. बाबर श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में खाता भी नहीं खोल पाए. 

ये भी पढ़ें: भारत को जिता नहीं पाए, पर 6 रन बनाते ही ईशान किशन ने सूर्या का ये रिकॉर्ड तोड़ डाला

बाबर आजम अगला मैच कायद-ए-आजम ट्रॉफी में खेल सकते हैं. उन्हें 3 नवंबर को लाहौर व्हाइट्स की ओर से खेलना है. इस मैच में उनकी टीम का सामना शाहीन शाह अफरीदी की फाटा (FATA) टीम से होगा. इसके बाद बाबर आजम टेस्ट में पाकिस्तान की कप्तानी भी करेंगे. उनकी लीडरशिप में टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज का पहला मैच 9 नवंबर से रावलपिंडी में खेला जाएगा.  

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement