The Lallantop

पिता ने 2 करोड़ रुपये को लोन लिया था, LSG के इस बैटर ने 7 छक्के मार कर्ज उतार दिया!

मुकुल को लेकर एक बार LSG के कोच जस्टिन लेंगर ने कहा था कि, ‘अगर उसने चाहा, तो अगले 3-4 महीने में मैं उसे इंडिया में नंबर 6-7 का सबसे खतरनाक बैटर बना दूंगा’. मुकुल ने शायद आज लेंगर की इसी बात को सच कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
मुकुल ने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए. (फोटो- )

IPL में चाइनामैन कुलदीप यादव के सामने किसी बैटर के लिए ड्रीम डेब्यू क्या हो सकता है? वो आए और पहली दो गेंदों पर दो चौके लगा दे! वो भी ऐसी सिचुएशन में, जब टीम के 5 विकेट जा चुके हों. कुछ ऐसा ही डेब्यू रहा था लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मुकुल चौधरी का. इस मैच में वो कुछ बड़ा तो नहीं कर पाए, लेकिन KKR के खिलाफ मुकुल ने दिखा दिया कि वो किस खेत की मूली हैं. राजस्थान से आने वाले ये बैटर कौन है, जिसके टैलेंट के कायल जस्टिन लैंगर तक हैं?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पिता ने लिया लोन

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में मुकुल चौधरी को LSG ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये में साइन किया. इस धाकड़ विकेटकीपर बैटर के लिए दो करोड़ रुपये की ये रकम लोन चुकाने भर की थी. उनके पिता ने क्रिकेट में उन्हें सपोर्ट करने के लिए लोन लिया था. फैमिली की कंडीशन मजबूत नहीं थी. IPL ऑक्शन के बाद मुकुल ने एक इंटरव्यू में बताया,

“मेरा पिता ने लोन लेकर एक छोटा होटल बिजनेस शुरू किया था. सबसे पहले तो वो लोन राइट ऑफ करना है. उसके बाद ही हम कुछ खरीदने के बारे में सोच सकते हैं. हमारे पास खुद का घर भी नहीं है. हमें अपना घर बेचना पड़ा था, क्योंकि क्रिकेट महंगा स्पोर्ट्स हैं. आपको बैट लेने के लिए 20-30 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं. और अलग-अलग ग्राउंड्स में ट्रैवल भी करना पड़ता है.”

Advertisement
LSG को अपने दम पर जीताया

मुकुल ने अपने पिता और परिवार के स्ट्रगल की भरपाई 9 अप्रैल 2026 को की. KKR के खिलाफ लखनऊ की टीम 7 ओवर में 78 रन चाहिए जिस वक्त मुकुल चौधरी ने क्रीज पर कदम रखा. पहली बॉल डॉट रही. एक तरफ आयूष बडोनी बढ़िया खेल रहे थे. लेकिन 15वें ओवर की चौथी बॉल पर अनुकूल रॉय ने बडोनी को चलता किया. उन्होंने 34 गेंद में 54 रनों की शानदारी पारी खेली.

पर दूसरे एंड पर मुकुल के दिमाग में सिर्फ एक चीज चल रही थी. कैसे अपनी टीम को आज जीत के उस पार ले जाना है. आखिरी 5 ओवरों में 55 रन बनाने बचे थे. 16वें ओवर में सिर्फ 1 रन ही बन पाया. मोहम्मद शमी का विकेट भी गिर गया. लेकिन मुकुल का जिगरा जवाब देने को तैयार नहीं था.

17वें ओवर में मुकुल ने वैभव अरोड़ा को एक चौका और एक छक्का जड़ा. अगले ओवर में कार्तिक त्यागी को 2 छक्के लगाए. 19वें ओवर में कैमरन ग्रीन को 2 छक्के और 1 चौका मारा. आखिरी 6 गेंद में टीम को 14 रन चाहिए थे. मुकुल ने दूसरी बॉल पर छक्का लगाया. इसके बाद 5वीं बॉल पर एक और सिक्स मारा. और 26 गेंद में अपनी फिफ्टी भी पूरी की.

Advertisement

मैच की आखिरी बॉल पर LSG ने एक रन बनाकर KKR को 3 विकेट से हरा दिया. मैच जीतने के बाद मुकुल ने जो सेलिब्रेशन किया, उससे साफ था कि टीम को उन पर कितना भरोसा है. मुकुल ने अपनी पारी में 2 चौके और 7 छक्के लगाए.

प्री-सीजन कैंप में ही टैलेंट दिखा दिया

जस्टिन लैंगर ने कप्तान ऋषभ पंत से प्री-सीजन कैंप में मुकुल चौधरी के बारे में कहा,

"हम मुकुल चौधरी को बहुत बड़ा पोटेंशियल वाला खिलाड़ी मानते हैं. जरूरत पड़ी तो वो विकेटकीपिंग भी कर सकता है."

मुकुल चौधरी ने अंडर-23 टूर्नामेंट में कमाल किया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 617 रन बनाए थे. उनका एवरेज 102.83 का था. साथ ही वो उस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बैटर भी थे. जब राजस्थान टीम के विकेटकीपर कार्तिक चोटिल हुए, तब मुकुल को राजस्थान की सीनियर टीम में मौका मिला. वहां ही उन्होंने साबित कर दिया था कि वो बड़े मैचों में भी छक्के मारने का दम रखते हैं.

मुकुल को लेकर एक बार LSG के कोच जस्टिन लेंगर ने कहा था कि, ‘अगर उसने चाहा, तो अगले 3-4 महीने में मैं उसे इंडिया में नंबर 6-7 का सबसे खतरनाक बैटर बना दूंगा’. मुकुल ने शायद आज लेंगर की इसी बात को सच कर दिया है.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने कैसे दिला दी 37 साल पहले के सचिन तेंडुलकर की याद?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement