The Lallantop

कार्यकाल खत्म होने से पहले अजीत अगर BCCI की AGM में गए तो क्या हुआ?

मुंबई में BCCI की 95वीं एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन हुआ. इस बैठक में BCCI अधिकारियों के साथ-साथ चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर भी शामिल हुए थे.

Advertisement
post-main-image
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को खत्म हो रहा है. (Courtsey-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI की सालाना आम बैठक 18 सितंबर को मुंबई में हुई, जिसमें जूनियर सिलेक्शन कमेटी के गठन और फील्डिंग कोच की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
  • चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर विवाद और मीडिया रिपोर्ट्स के बीच बोर्ड ने AGM में उनकी नियुक्ति पर कोई चर्चा नहीं की।
  • बोर्ड ने फील्डिंग कोच सुब्रहीद घोष की शॉर्ट टर्म नियुक्ति की पुष्टि की है, उनका प्रदर्शन न्यूजीलैंड दौरे के बाद आंका जाएगा और 2027 वर्ल्ड कप तक नियुक्ति का फैसला होगा।

BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) 18 सितंबर को मुंबई में हुई. ऐसी खबरें थीं कि इस AGM में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर फैसला होगा. लेकिन BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि अगरकर के भविष्य को लेकर बैठक में चर्चा नहीं की गई. इस बैठक में जूनियर सिलेक्शन कमेटी और फील्डिंग कोच को लेकर अहम फैसले लिए गए.

Advertisement
अजीत अगरकर पर नहीं हुई चर्चा

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को खत्म हो रहा है. वह भी AGM में शामिल थे. सचिव सैकिया ने बताया कि बैठक में किसी व्यक्ति विशेष को लेकर चर्चा नहीं हुई है. बोर्ड के पास अगरकर मामले में फैसला लेने के लिए 15 दिन का समय है. क्रिकेट की दुनिया में 15 दिन काफी होते हैं. इसे लेकर जब भी बोर्ड कोई फैसला करेगा, उसकी जानकारी दे दी जाएगी.

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में अगरकर को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में कई दावे किए गए. कहा गया कि टीम मैनेजमेंट और अगरकर कई मुद्दों पर एकमत नहीं हैं. मैनेजमेंट खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने और उनके सिलेक्शन को लेकर भी नाराज है. इन सब वजहों से ही अगरकर के भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे. अब सैकिया ने साफ कर दिया है कि बोर्ड उचित समय पर फैसला ले लेगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया-ए और सीनियर टीम की सीरीज करीब एक महीने बाद शुरू होने वाली है. ऐसे में BCCI इस सिलेक्शन से पहले फैसला कर सकती है.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'दहाड़े' द्रविड़ पुत्र, स्ट्राइक रेट 200 प्लस, सहवाग के बेटे ने क्या किया?

नहीं बदला जाएगा BGT का वेन्यू

देवजीत सैकिया ने अगली साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के रांची टेस्ट को लेकर चल रही खबरों को भी खारिज कर दिया. मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि भारतीय टीम मैनेजमेंट रांची में यह मुकाबला नहीं खेलना चाहता. सैकिया ने बताया कि बोर्ड को वेन्यू बदलने को लेकर कोई अनुरोध नहीं मिला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह टेस्ट 19 से 23 फरवरी तक खेला जाना है.

सैकिया ने बताया कि जल्द ही जूनियर सिलेक्शन समिति का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा,

Advertisement

जूनियर सिलेक्शन कमेटी के लिए हमें बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं. इन्हें हम अपनी क्रिकेट समिति को सौंपेंगे. हम अगले 10-15 दिनों में इस प्रक्रिया को पूरा करने की कोशिश करेंगे.

इसी बैठक में फील्डिंग कोच सुब्रहदीप घोष को लेकर भी फैसला किया गया. बोर्ड ने बताया कि सुब्रहदीप घोष की नियुक्ति फिलहाल शॉर्ट टर्म के लिए की गई है. न्यूजीलैंड दौरे के बाद उनके काम का आकलन किया जाएगा. अगर उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहता है, तो उन्हें 2027 वर्ल्ड कप तक इस पद पर रखा जाएगा.

वीडियो: ‘TMC’ नाम और चुनाव चिह्न किया गया फ्रीज, दोनों गुटों को क्या मिला?

Advertisement