The Lallantop

'...इंग्लैंड चने बेचने गए थे?', वसीम अकरम ने बाबर आजम की गजब बेइज्जती कर दी

Pak vs Eng : दिग्गज गेंदबाज Wasim Akram ने पाकिस्तान के कप्तान Babar Azam की खूब बेइज्जती कर दी. हाल ही में इंग्लैंड में क्लीन स्वीप झेलने को लेकर अकरम ने पाकिस्तान के कप्तान पर सवाल उठाए.

Advertisement
post-main-image
वसीम अकरम ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की खूब बेइज्जती कर दी. (Courtesy: AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वसीम अकरम ने बाबर आजम की इंग्लैंड में हुए अंतिम टेस्ट मैच से पहले कप्तानी छोड़ देने की सलाह दी और कहा कि उन्हें सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहिए था।
  • इंग्लैंड में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन और हार के कारण 7 खिलाड़ियों और दो कोचों को टीम से बाहर किया गया, जिससे टीम में असंतोष की स्थिति बनी।
  • अकरम के मुताबिक, बाबर आजम का कप्तानी छोड़ना टीम के लिए आवश्यक था ताकि यह संदेश दिया जा सके कि नेतृत्व में बदलाव जरूरी है, जिससे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद हो।

पाकिस्तान के दिग्गज अब तक इंग्लैंड में हुई फजीहत को नहीं भुला पाए हैं. उनका दर्द रह-रहकर छलक ही उठता है. एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम इंग्लैंड टूर को लेकर काफी दुखी दिखे. उन्होंने पाकिस्तान के वर्तमान टेस्ट कप्तान बाबर आजम की खूब बेइज्जती कर दी. उन्होंने बाबर आजम के दोबारा टेस्ट कप्तानी संभालने के फैसले पर भी सवाल उठाए.

Advertisement

उनके मुताबिक, बाबर को इंग्लैंड में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच से पहले कप्तानी छोड़ देनी चाहिए थी. मैनचेस्टर में एक चैरिटी कार्यक्रम के दौरान वकार यूनुस के साथ बैठे वसीम ने इंग्लैंड टूर को लेकर काफी निराशा जाहिर की. उनके मुताबिक, अंतिम टेस्ट में बाबर को सिर्फ बतौर बैटर खेलना चाहिए था.

दरअसल, इसी साल 5 जुलाई को बाबर आजम ने दोबारा टेस्ट टीम की कमान संभाली. शान मसूद की जगह उन्हें दोबारा कप्तान बनाया गया. इससे पहले, 2020 से 2023 के बीच बाबर ऑल फॉर्मेट कैप्टन थे. लेकिन, 2023 ODI वर्ल्ड कप में मिली हार के बाद उन्हें सैक कर दिया गया था. इधर, पाकिस्तानी की टेस्ट क्रिकेट में खस्ता हाल देखकर दोबारा टीम की कमान उन्हें सौंपी गई. वेस्टइंडीज में उनकी अगुवाई में टीम ने सीरीज 1-1 से ड्रॉ करा ली. लेकिन, इंग्लैंड के ख‍िलाफ सूपड़ा साफ हो गया.

Advertisement
वसीम ने जलील कर दिया

टीम के इस खराब प्रदर्शन और कैप्टंसी को लेकर वसीम ने कहा,

मैं किसी को ब्लेम नहीं करना चाहता. मैं गलत भी हो सकता हूं. लेकिन, मेरी राय में बाबर को कप्तानी नहीं लेनी चाहिए थी. इन सब चीजों की जरूरत ही नहीं थी. 

दरअसल, इंग्लैंड के ख‍िलाफ दूसरे टेस्ट में मिली हार के बाद पीसीबी ने पाकिस्तानी टीम पर बड़ी कार्रवाई की. 7 प्लेयर्स को घर वापस बुला लिया गया. इनमें मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान आगा समेत 7 प्लेयर्स थे. दोनों कोच सरफराज अहमद और उमर गुल की भी छुट्टी कर दी गई. अकरम को PCB का ये फैसला सही नहीं लगा. उन्हाेंने इस फैसले पर आपत्ति जताई. लेकिन, वो इस बात से ज्यादा दुखी थे कि बाबर ने साथी प्लेयर्स के लिए स्टैंड नहीं लिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें : स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, T20I में ये रिकॉर्ड बनाने वाली दुनिया की पहली बैटर बनीं 

दरअसल, तीसरे मैच में टॉस के दौरान जब बाबर से इन फैसलों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं थी. वसीम ने इसी बात को लेकर बाबर पर तंज कसते हुए कहा,

बाबर आजम ने कहा था कि उन्हें पता नहीं था. अगर आपको पता ही नहीं था तो आप यहां क्या कर रहे थे? क्या आप चने बेचने आए थे?

अकरम के मुताबिक, टीम के लिए यह जरूरी है कि उसका लीडर मुश्किल परिस्थितियों में प्लेयर्स के साथ खड़ा रहे. अगर कप्तान ही अपने प्लेयर्स का साथ नहीं देगा, तो उनसे 100% प्रदर्शन की उम्मीद कैसे की जा सकती है. दिग्गज पेसर की मानें तो, बाबर को दूसरे टेस्ट के बाद कप्तानी से हटने का फैसला खुद लेना चाहिए था. उनके मुताबिक, बाबर को लास्ट मैच सिर्फ बतौर बैटर खेलना चाहिए थे. इससे टीम को सही मैसेज जाता.  

बाबर की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन

हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब बाबर के दोबारा कप्तान बनाए जाने के फैसले पर सवाल उठा है. इससे पहले, रमीज राजा भी ये सवाल उठा चुके हैं. वहीं, बाबर का ये बतौर कप्तान दूसरा कार्यकाल है. इससे पहले, उनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने 2020 से 2023 के बीच कुल 20 टेस्ट मुकाबले खेले थे. इनमें 10 में पाकिस्तान को जीत मिली थी. वहीं, 6 मुकाबलों में हार और 4 मुकाबले ड्रॉ हो गए थे.

वहीं, दोबारा कमान लेने के बाद से पाकिस्तान ने 5 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ एक मुकाबला उन्होंने जीतकर सीरीज ड्रॉ कराई थी. लेकिन, इंग्लैंड में पाकिस्तानी टीम बुरी तरह एक्सपोज हो गई थी. हेडिंग्ले में उन्हें पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद लॉर्ड्स में 194 रनों से हार मिली. अं‍त में बर्मिंघम में इंग्लैंड ने 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज मे पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कर दिया.  

वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर आजम का बल्ला खामोश, बासित अली ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

Advertisement