The Lallantop

IND Vs WI ODI: वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, ये धाकड़ प्लेयर नहीं खेलेगा भारत के खिलाफ

भारत के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज के लिए West Indies ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. तूफानी बैटर शिमरॉन हेटमायर ODI टीम का हिस्सा नहीं हैं. उन्हें T20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. T20 टीम में कामिल पूरन नया चेहरा होंगे.

Advertisement
post-main-image
शिमरॉन हेटमायर भारत के खिलाफ ODI टीम का हिस्सा नहीं हैं. (Courtesy: AFP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक चलने वाली 3 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों की वाइट बॉल सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित की है।
  • वेस्टइंडीज ने जॉन कैम्पबेल को वनडे टीम में वापसी दी है जबकि हैमस्ट्रिंग इंजरी और प्रदर्शन के कारण शिमरॉन हेटमायर को वनडे टीम से बाहर रखा गया है।
  • भारत के खिलाफ दोनों वनडे मैचों के बाद भी वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी और उन्हें अगले वर्ष क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट खेलना होगा।

भारत के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान कर दिया गया है. विंडीज टीम भारत के खिलाफ 3 वनडे और 5 T20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी. शाई होप की कप्तानी में यह कैरेबियाई टीम के लिए बड़ा टूर्नामेंट है. वाइट बॉल सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी, जो 18 अक्टूबर तक चलेगी. इस दौरान अलग-अलग 8 शहरों में मैच खेले जाएंगे.

Advertisement
हेटमायर ODI टीम का हिस्सा नहीं

वेस्टइंडीज की ODI टीम में जॉन कैम्पबेल की वापसी हुई है. हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ कैम्पबेल दो ODI नहीं खेल पाए थे. वेस्टइंडीज के तूफानी बैटर शिमरॉन हेटमायर को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है. हेटमायर CPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्हें T20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है.

वेस्टइंडीज के धांसू ऑलराउंडर जेसन होल्डर को भारत के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज में रेस्ट दिया गया है. होल्डर CPL 2026 में सेंट कीट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स के कप्तान थे. वह 2023 के बाद से ODI नहीं खेले हैं. लेकिन, वह T20I टीम का हिस्सा हैं. टीम का ऐलान होने के बाद हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा,

Advertisement

हम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मिली जीत के मोमेंटम को आगे बढ़ाना चाहते हैं. अगले T20 वर्ल्ड कप से पहले प्लेयर्स का एक मजबूत कोर तैयार करना हमारा लॉन्ग टर्म टारगेट है.

कामिल पूरन को पहली बार मिला मौका

वेस्टइंडीज की 15 मेंबर्स वाली T20 टीम में कामिल पूरन नया चेहरा होंगे. उन्हें पहली बार वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है. कामिल ने CPL 2026 में बेहतरीन बैटिंग की थी. वह सेंट लूसिया किंग्स का हिस्सा थे. उन्होंने ओपनिंग करते हुए 159.64 की स्ट्राइक रेट से 273 रन स्कोर किए. उनकी परफॉर्मेंस को देखते हुए T20 टीम में जगह दी गई.

 विंडीज को खेलना पड़ेगा वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन

भारत के खिलाफ पहले दो ODI के साथ 2027 वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन का दौर खत्म हो जाएगा. भारत के खिलाफ दोनों वनडे जीतने के बाद भी विंडीज टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी. क्योंकि, पॉइंट्स टेबल में विंडीज की टीम अपनी करीबी प्रतिद्वंदी से पीछे है. ऐसे में उसे अगले साल होने वाला वर्ल्ड कप क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट खेलना पड़ेगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: सट्टेबाजी केस में नपेंगे मोहम्मद रिजवान? अब पूर्व कप्तान ने ICC का दरवाजा खटखटाया

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ODI टीम

शाई होप (कप्तान), जेवेल एंड्रयू, जॉन कैम्पबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लावेस, गुडाकेस मोटी, कीमो पॉल, शरफेन रदरफोर्ड और जेडन सील्स.

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की T20 टीम

शाई होप (कप्तान), जेवेल एंड्रयू, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्विटंन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement