The Lallantop

एशिया कप की दोनों ट्रॉफी आएगी भारत, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बता दिया पूरा प्लान

भारत की सीनियर मेंस क्रिकेट टीम ने 2025 में एशिया कप ट्रॉफी जीता थी. इस साल भारतीय महिला टीम ने विमेंश एशिया कप फाइनल जीता है. अभी तक दोनों ट्रॉफी भारत नहीं आ पाई है. BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि दोनों ट्रॉफी हम वापस लाएंगे.

Advertisement
post-main-image
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया का कहना है कि एक न एक दिन दोनों एशिया कप ट्रॉफी भारत आएंगी. (Courtesy: PTI and X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया कि भारत की सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों द्वारा जीती गई दो एशिया कप ट्रॉफी अभी तक बोर्ड के ऑफिस में नहीं पहुंची हैं, लेकिन एक दिन ट्रॉफी मुंबई जरूर आएंगी।
  • भारत और महिला टीमों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके कारण ट्रॉफी अभी तक भारत नहीं आ सकी है।
  • BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि ट्रॉफी लाने के लिए कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन भविष्य में ट्रॉफी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित BCCI कार्यालय में पहुंचाई जाएंगी।

भारत की सीनियर पुरुष और महिला क्रिकेट टीम ने बीते दो साल में दो एशिया कप ट्रॉफी जीती हैं. लेकिन, अभी तक BCCI के ऑफिस में दोनों ट्रॉफी नहीं पहुंच सकी है. इस मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भरोसा जताया है कि ट्रॉफी एक न एक दिन मुंबई आ जाएंगी.

Advertisement

भारत को एशिया कप ट्रॉफी कब तक मिलेंगी? इस सवाल के जवाब में BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कोई निश्चित तारीख नहीं बताई. उन्होंने कहा कि बोर्ड इसके लिए किसी तय समय सीमा के साथ काम नहीं कर रहा है. लेकिन, हम दोनों ट्रॉफी को देश वापस लाएंगे. बता दें कि भारत की पुरुष और महिला टीमों ने अपनी-अपनी एशिया कप ट्रॉफी ACC चीफ मोहसिन नकवी के हाथ से लेने से मना कर दिया था. इस वजह से अब तक ट्रॉफी भारत नहीं आ सकी है.

एशिया कप ट्रॉफी पर क्या बोले देवजीत सैकिया?

18 सितंबर को देवजीत सैकिया ने मुंबई में BCCI की सालाना आम बैठक (AGM) के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा,

Advertisement

हमें उम्मीद है कि एशिया कप की दोनों ट्रॉफी एक दिन वापस आएंगी. मैं इसकी कोई तय टाइमलाइन नहीं बता सकता. लेकिन, मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि दोनों ट्रॉफी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में BCCI के दफ्तर में जरूर पहुंचेंगी.

2025 मेंस टीम ने जीता था एशिया कप

भारत की सीनियर मेंस क्रिकेट टीम ने 2025 में एशिया कप जीता था. 28 सितंबर को दुबई में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया. पाकिस्तान ने भारत को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट दिया था. टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत लिया.

इसके बाद, एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी विजेता टीम को ट्रॉफी देना चाहते थे. लेकिन, तब भारत ने ACC प्रेसिडेंट के हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. फिर भी, मोहसिन नकवी अपने ट्रॉफी देने के फैसले पर अड़े रहे. उनका कहना था कि वो ही विजेता टीम को ट्रॉफी देंगे. लेकिन, टीम इंडिया भी अपने फैसले पर अडिग रही. इसके बाद मेंस टीम ने बिना ट्रॉफी के विक्ट्री सेलिब्रेशन किया था. इस दौरान मोहसिन नकवी एशिया कप ट्रॉफी अपने साथ लेकर ग्राउंड के बाहर चले गए थे.

Advertisement
भारतीय महिला टीम ने भी नहीं ली मोहसिन से ट्रॉफी

हाल ही में विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया.  यह खिताबी मुकाबला दुबई में हुआ था. ACC प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी इस मैच में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचे थे. भारत ने फाइनल मुकाबले में 183 रन स्कोर किए. श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 184 रनों का टारगेट मिला. लेकिन, श्रीलंका की टीम 20 ओवर में ऑल आउट होकर 111 रन ही बना पाई. भारतीय महिला टीम ने यह मुकाबला 72 रनों से जीता.

ये भी पढ़ें: अजित अगरकर की कुर्सी जाना तय! वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम चुनने की कमान किसके हाथ होगी?

मैच के बाद, फिर ट्रॉफी देने को लेकर विवाद हुआ. BCCI ने पहले ही बता दिया था कि भारतीय टीम मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेगी. इसके लिए BCCI ने दो ऑप्शन भी दिए थे. लेकिन, नकवी पिछले साल की तरह इस बार भी चैंपियन टीम को खुद ट्रॉफी देने की जिद पर अड़े रहे. इसके बाद, भारत की विमेंस टीम प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई थी.

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement