The Lallantop

रबाडा विराट कोहली की कमजोरी! एक ओवर में 5 चौके मारने के बाद भी बॉलर उनसे आगे

रबाडा ने T20 में विराट कोहली को 5वीं बार आउट किया है. कोहली ने एक ओवर में रबाडा को 21 रन तो मारे, लेकिन वो फिर से उनका शिकार हो गए.

Advertisement
post-main-image
कोहली ने रबाडा के सामने 79 बॉल्स खेली हैं. उनके बल्ले से इस दौरान 111 रन निकले हैं. (फोटो- PTI)

IPL 2026 में RCB के स्टार बैटर विराट कोहली के बल्ले से लगातार रन आ रहे हैं. वो ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं. गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में भी विराट ने 200 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. लेकिन वो कगिसो रबाडा के जाल में एक बार फिर फंस गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रबाडा को एक ओवर में 5 चौके जड़े

मैच में टॉस जीतने के बाद गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने RCB को बैटिंग केे लिए बुलाया. जेकब बेथेल और विराट कोहली ने मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में 6 रन बनाए. दूसरा ओवर कगिसो रबाडा कराने आए. इस ओवर में कोहली अपनी लय में दिखे. उन्होंने पहली 5 बॉल्स पर रबाडा को 5 चौके लगा दिए. लास्ट बॉल पर कोहली ने सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी.

तीसरे ओवर में सिराज को कोहली ने एक छक्का भी लगाया. पारी का चौथा ओवर फिर से रबाडा के हाथ में था. एक बार फिर दो वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर्स आमने-सामने थे. रबाडा के ऊपर प्रेशर भी था. पहली बॉल उन्होंने वाइड डाल दी. इसके अगली गेंद कोहली ने डॉट खेली.

Advertisement

दूसरी बॉल पर कोहली रबाडा को लंबा शॉट खेलने चाहते थे. वो आगे निकले. लेकिन रबाडा ने बॉल की लेंथ खींच ली. क्विक शॉर्ट डिलीवरी पर कोहली अपने शॉट को टाइम नहीं कर पाए. वो मिड विकेट पर राशिद खान को आसान सा कैच दे बैठे.

कोहली ने इस पारी में 13 गेंद में 28 रन बनाए. 5 चौके और 1 छक्का लगाया. उनका स्ट्राइक रेट 215 के ऊपर का रहा.

5वीं बार आउट हुए कोहली

रबाडा ने T20 में विराट कोहली को 5वीं बार आउट किया है. कोहली ने रबाडा के सामने 79 बॉल्स खेली हैं. उनके बल्ले से इस दौरान 111 रन निकले हैं. रबाडा के सामने कोहली का एवरेज 22.2 और स्ट्राइक रेट 140.5 का रहा है. यानी, कोहली ने एक ओवर में रबाडा को 21 रन तो मारे, लेकिन वो फिर से उनका शिकार हो गए. लास्ट लाफ रबाडा के हाथ ही रही.

Advertisement

वीडियो: आईपीएल के पहले ही मैच में रोहित का बल्ला बोला, कोहली भी पीछे नहीं

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement