The Lallantop

दिल्ली पुलिस ने पकड़े दाऊद गैंग के आतंकी! दिल्ली-मुंबई में ब्लास्ट करने की तैयारी में थे

आरोपियों के पास से कई तरह के हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं. इनमें ग्लोक पिस्टल्स और पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने 4 ग्रेनेड बरामद किए गए हैं. चारों ग्रेनेड्स पर उनकी मैन्युफैक्चरिंग डेट लिखी थी, जिन्हें महरौली के पास खाली जगह पर नष्ट किया गया.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली स्पेशल सेल ने 9 संदिग्ध लोगों के हिरासत में लिया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान के ISI से जुड़े नौ संदिग्धों को दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे शहरों में बड़ा हमला करने की योजना के आरोप में गिरफ्तार किया है।
  • इन आरोपियों को लंबे समय से सीक्रेट एजेंसी की निगरानी में रखा गया था क्योंकि उनके हाथ भारत-पाक सीमा के पार मौजूद हैंडलर्स से जुड़े थे, जो उन्हें हमले के निर्देश दे रहे थे।
  • गिरफ्तार आरोपियों के पास से हथियार और ग्रेनेड बरामद हुए हैं, जिसके बाद स्पेशल सेल उनके नेटवर्क, फंडिंग और मुंबई अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन की जांच कर रही है।
author-image
हिमांशु मिश्रा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान से जुड़े 9 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. उनका संबंध कथित तौर पर पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से बताया जा रहा है. कुछ लोगों के मुंबई अंडरवर्ल्ड से भी जुड़े होने की आशंका जताई गई है. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का प्लान दिल्ली-मुंबई समेत कई बड़े शहरों पर हमला करना था. वो कुछ सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला करने वाले थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सीक्रेट एजेंसी की सूचना पर स्पेशल सेल इन आरोपियों को लंबे समय से ट्रैक कर रही थी. इसके बाद एक ऑपरेशन के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा और हिमांशु मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, ये आरोपी भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के आर-पार बैठे अपने हैंडलर्स के ऑर्डर पर काम कर रहे थे. आरोपियों के पास से कई तरह के हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं. इनमें ग्लोक पिस्टल्स और पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने 4 ग्रेनेड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है. चारों ग्रेनेड्स पर उनकी मैन्युफैक्चरिंग डेट लिखी थी, जिन्हें महरौली के पास खाली जगह पर नष्ट किया गया.  

ISI News
संदिग्धों के पास से बरामद हथियार और विस्फोटक. (फोटो-इंडिया टुडे)
दिल्ली-पंजाब, पुणे से संबंध

जानकारी के मुताबिक, कुछ संदिग्ध आरोपियों का संबंध दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र और पुणे है. वहीं, हिरासत में लिए गए लोगों में कुछ विदेशी नागरिकों के भी होने की सूचना है. हालांकि, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने अभी तक इनके देश और नागरिकता के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है. स्पेशल सेल अब इस पूरे मॉड्यूल के नेटवर्क, फंडिंग और इनके अन्य संपर्कों की गहनता से जांच कर रही है. दिल्ली में हाई अलर्ट के बीच सुरक्षा एजेंसियां मामले को बेहद गंभीरता से देख रही हैं. जांच टीम मुंबई के अंडरवर्ल्ड से और इन संदिग्धों के बीच के कनेक्शन की भी पड़ताल कर रही है.

Advertisement

गिरफ्तार हुए लोगों में अनिल शुक्ला, विजय शूटर, नीतीश पासवान, तौकीर, अब्बास, उजफा, यावर खान, हरविंदर, मंजीत शामिल हैं. इनके एक और साथी को बीती रात यानी 29 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, कुछ लोगों को मुंबई और पुणे से गिरफ्तार किया गया है. ऐसी आशंका है कि पकड़े गए आरोपियों का संबंध दाऊद इब्राहिम गैंग भी से हो सकता है. देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है, लेकिन सवाल ये है कि ये आरोपी हथियार और विस्फोटक लेकर ट्रेवल कैसे कर रहे थे?  

वीडियो: दुनियादारी: क्या ट्रंप ने ईरान के आगे घुटने टेक दिए?

Advertisement
Advertisement