The Lallantop

सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन के फाइनल में, कोरिया की वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी को हराया

दुनिया की चौथी रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जोड़ी को 21-19, 21-18 से हराया. इस दौरान सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों पेयर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. यह मुकाबला 52 मिनट तक चला.

Advertisement
post-main-image
सिंगापुर ओपन 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का डबल्स खिताब जीतने से एक कदम दूर सात्विक और चिराग (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन 750 बैडमिंटन के सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर वन कोरियाई जोड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
  • यह मुकाबला 52 मिनट तक चला जिसमें भारतीय जोड़ी ने नर्व कंट्रोल करते हुए विश्व चैंपियन को शिकस्त दी, यह जीत उनकी पहली सिंगापुर ओपन फाइनल में पहुंचने की वजह बनी।
  • अब सात्विक-चिराग का फाइनल मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता जोड़ी से होगा, जिसका आयोजन 31 मई को इंडोनेशिया और चीन की जोड़ी के बीच होगा।

सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (Satwiksairaj Rankireddy) और चिराग शेट्टी (Chirag Shetty) की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन 750 बैडमिंटन में बड़ा अपसेट कर दिया. इस भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर वन जोड़ी साउथ कोरिया के किम वोन हो (Kim Won Ho) और सियो सेउंग जे ( Seo Seung Jae ) को हरा दिया. इस जीत के बाद सात्विक और चिराग डबल्स के फाइनल में पहुंच गए. भारतीय जोड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट के डबल्स के फाइनल में पुहंची है.

Advertisement
52 मिनट तक चला मुकाबला

दुनिया की चौथी रैंकिंग वाली भारतीय जोड़ी ने मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन जोड़ी को 21-19, 21-18 से हराया. इस दौरान सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों पेयर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. यह मुकाबला 52 मिनट तक चला. भारतीय जोड़ी ने अपना नर्व कंट्रोल करते हुए वर्ल्ड चैंपियन साउथ कोरियन पेयर को शिकस्त दी.

सात्विक और चिराग को पूरे मैच में टफ फाइट मिली. शुरुआती गेम के बीच में कोरियन जोड़ी 13-11 से आगे थी. लेकिन, भारतीय जोड़ी ने लय बनाए रखी, और क्रूशियल टाइम पर अहम पॉइंट लेकर वापसी की. सात्विक- चिराग ने पहला गेम 21-19 से जीतकर एक गेम की लीड ले ली.

Advertisement

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी एश‍ियन गेम्स के प्रोबैबल्स में, 30 प्लेयर्स की लिस्ट में सूर्या-गिल नहीं!

सेकेंड गेम में कोरियन पेयर ने भारतीय जोड़ी को जोरदार टक्कर दी. यह गेम उतना ही मुश्किल था, जितना पहला. दूसरे गेम में एक वक्त सात्विक-चिराग 11-14 से पीछे थे. ऐसा लगा कि मुकाबला तीसरे गेम तक जाएगा. ऐसे में इंडियन पेयर ने पेशंस रखा और कई अहम रैलीज जीतीं. इस दौरान भारतीय जोड़ी ने कुछ अहम मौकों का फायदा उठाकर मैच पर कंट्रोल कर लिया.

प्रेशर में पेशंस बनाए रखा

दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी की सबसे बड़ी ताकत उसने प्रेशर में पेशंस बनाए रखा. सात्विक चिराग ने दूसरा गेम जीतकर बड़ा उलटफेर कर दिया. सात्विक और चिराग भारत की पहली मेन्स डबल्स जोड़ी है, जो सिंगापुर ओपन 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है.

Advertisement
फाइनल में किससे होगा मुकाबला?

अब भारतीय जोड़ी का फाइनल में मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता जोड़ी से होगा. 31 मई को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल इंडोनेशिया के फजर अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिक्री की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी, और चीन के लियांग वेई कांग और चांग वांग की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के बीच होगा.

वीडियो: आईपीएल में धमाल मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को जल्दी ही मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

Advertisement