The Lallantop

ऑक्सीजन सिलेंडर से एयर पिस्टल तक, TMC दफ्तर का दरवाजा खुला तो ये सब मिला, लोग दंग रह गए

सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने टीएमसी के दफ्तर का दरवाजा खोला तो वहां सरकारी सामानों का जखीरा मिला. आरोप है कि ये चीजें यहां गैरकानूनी ढंग से रखी गई थीं.

Advertisement
post-main-image
कोलकाता में TMC दफ्तर से सरकारी चीजें बरामद हुईं. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • कोलकाता के पंचसायर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के दफ्तर से सरकारी राहत और बचाव सामग्री सहित चेकबुक, पासबुक जैसे दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
  • यह कार्रवाई उस विवाद के बीच हुई जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने आरोप लगाया कि TMC ने 2019 में उनके दफ्तरों पर गैरकानूनी कब्जा कर लिया था।
  • बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है और पुलिस ने विरोध के कारण क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक दफ्तर से कई चीजें बरामद की गई हैं. इनमें राहत-बचाव से जुड़े सरकारी सामनों का बड़ा लिस्ट शामिल है. ये कार्रवाई पुलिस, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के मौजूदगी में की गई. आरोप ये भी है कि ये सारी चीजें TMC के दफ्तर में गैर-कानूनी ढंग से रखी गई थीं. TMC का यह दफ्तर पंचसायर इलाके में है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दफ्तर को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और TMC के बीच विवाद भी है. इस दफ्तर से घरेलू चूल्हे, टेंट, ऑक्सीजन सिलेंडर, तिरपाल और कोलकाता नगर निगम (KMC) की मुहर लगी बाल्टियां और एयर पिस्टल की रसीद मिली हैं.

Advertisement

द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान सरकारी कागजों का एक बंडल भी मिला है, जिसमें प्रॉपर्टी पेपर्स, पासबुक और चेकबुक भी बरामद हुए हैं. कार्रवाई के दौरान एक स्थानीय शख्स ने सवाल किया किया कि किसी पार्टी के दफ्तर में चेकबुक या पासबुक क्यों रखा जाएगा, जब तक कि इसके पीछे कोई गलत इरादा न हो.

TMC ने दफ्तर पर कब्जा किया था?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दफ्तर के खिलाफ कार्रवाई इसी हफ्ते शुरू हुई थी, जब CPM के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दफ्तर को वापस पाने के लिए मोर्चा निकाला था. पार्टी सूत्रों की ओर से बताया गया कि साल 2019 तक इस दफ्तर में CPM का कामकाज होता था, लेकिन उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों के दौरान TMC के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर इस जगह पर कब्जा कर लिया था.

Advertisement

वामपंथी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर पहले खुद इस दफ्तर को खोला. उन्होंने कमरे को सरकारी सामानों से भरा हुआ देखा, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस और स्थानीय लोगों को सूचना दी. मामले की सूचना मिलने पर दफ्तर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई. मौके पर मौजूद विपक्षी पार्टियों को कार्यकर्ताओं के बीच गर्मा-गर्मी भी बढ़ गई,जिसके बाद पुलिस को हालात कंट्रोल करने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी. स्थानीय BJP और CPM कार्यकर्ताओं ने TMC पर जमकर आरोप लगाए. दोनों ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन सामानों की बरामदगी संस्थागत भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करती है.

जांच की मांग हुई

TMC दफ्तर से मिले इन सामानों के बाद स्थानीय लोगों ने जांच की मांग की है. वहीं, TMC के स्थानीय नेताओं ने पार्टी पर लगे इन आरोपों को खारिज कर दिया है. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, CPM के समर्थक ने TMC पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके दो दफ्तरों पर ‘कब्जा कर लिया’ गया था. पहला ये है और दूसरा बाघाजतिन इलाके में है. पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद विपक्षी पार्टियों के दफ्तरों पर कब्जा कर लेना सालों से होता आया है. सत्ता में आई नई भारतीय जनता पार्टी पर भी यह आरोप लग चुके हैं. 

वीडियो: राजधानी: पंजाब में भगवंत मान की जीत, अब क्या करेंगे राहुल गांधी और अमित शाह?

Advertisement

Advertisement