The Lallantop

विनेश नहीं जा सकेंगी एश‍ियन गेम्स, ट्रायल्स के सेमीफाइनल में मीनाक्षी ने दी पटखनी

रेसलर Vinesh Phogat अब एश‍ि‍यन गेम्स में भाग नहीं ले सकेंगी. पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार मैट पर वापसी करते हुए वो एश‍ियन गेम्स के ट्रायल्स में हार गईं. 53 केजी के स्पर्धा में विनेश को हरियाणा की रेसलर मीनाक्षी ने 6-4 से हराया.

Advertisement
post-main-image
विनेश फोगाट एश‍ियन गेम्स के ट्रायल्स में मीनाक्षी से 6-4 से हार गईं. (फोटो-PTI)

रेसलर विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने पेरिस ओलंपिक के बाद एक बार फिर मैट पर वापसी की. दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर विनेश 30 मई को एश‍ियन गेम्स के ट्रायल्स में भाग लेने पहुंची. इस दौरान उन्होंने 53 केजी कैटेगरी में पहले राउंड में ज्योति और क्वार्टर फाइनल में नीशू को हराया. हालांकि, वो सेमीफाइनल मुकाबले में मीनाक्षी से हार गईं. इसी के साथ एश‍ि‍यन गेम्स के भाग लेने की उम्मीदें भी टूट गईं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

विनेश को ट्रायल्स में भाग लेने के लिए कोर्ट का सहारा लेना पड़ा. रेसलिंग रेफेडरेशन ऑफ इ‍ंडिया ने विनेश को 26 जून तक किसी भी टूर्नामेंट में भाग लेने से बैन कर दिया था. उनका कहना था कि संन्यास से वापसी के बाद विनेश ने 6 महीने का कूलिंग ऑफ पीरियड सर्व नहीं किया है. हालांकि, दिल्ली कोर्ट ने माना कि इस दौरान विनेश मैटरनिटी लीव पर थीं. ऐसे में उन्हें छूट दी जानी चाहिए.

मीनाक्षी भी फाइनल में हारीं

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद WFI मामले में सुप्रीम कोर्ट भी चला गया. लेकिन, फेडरेशन के हाथ निराशा ही लगी. देश की सर्वोच्च न्यायालय ने भी विनेश के पक्ष में ही फैसला सुनाया. हालांकि, इतनी जद्दोजहद के बावजूद विनेश एशि‍यन गेम्स में भाग नहीं ले सकेंगी. 53 केजी कैटगरी में उन्हें मीनाक्षी ने हरा दिया.

Advertisement

ये भी पढ़ें : विनेश फोगाट को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 'देश का नाम रोशन किया, ट्रायल्स का मौका मिले'

मीनाक्षी ने पिछले कुछ दिनों में इस कैटेगरी में अपना दबदबा बनाया है. उन्हें ओलंपियन अंतिम पंघाल को भी इस कैटेगरी में हाल ही रैंकिंग टूर्नामेंट में हराया था. लेकिन, एश‍ियन गेम्स के ट्रायल्स के फाइनल में अंतिम ने बदला पूरा कर लिया. अब इस कैटेगरी में एश‍ियन गेम्स में अंतिम पंघाल ही भाग लेंगी.

नीशू से रहा था रोमांचक मुकाबला

विनेश की बाउट की बात करें तो, पहले राउंड में उन्होंने ज्योति को 7-1 से मात दी. वहीं, क्वार्टर फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. ये मुकाबला विनेश टेक्निकल बेसिस पर 7-6 से जीतीं. इस दौरान विनेश के पति सोमवीर राठी की रेफरी से कहासुनी भी हो गई. इससे पहले, सुबह विनेश को 53 केजी में भाग लेने से मना करने की भी खबरें आई थीं. लेकिन, फेडरेशन ने बाद में वेट करने के बाद विनेश को भाग लेने की परमिशन दी.

Advertisement

वीडियो: विनेश फोगाट के खिलाफ WFI सुप्रीम कोर्ट क्यों पहुंच गया?

Advertisement